{"_id":"60b8fb4e8ebc3e03f66eeec5","slug":"drugs-used-to-be-sold-from-children-ashram-news-noi585291333","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से बिकवाते थे गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार, 5.560 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से बिकवाते थे गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार, 5.560 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक ऐसे गिरोह के सदस्य को पकड़ा है जो बच्चों से गांजा बिकवाता था। आरोपी की पहचान मोहम्मद अब्दुल हसन (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे 5.560 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी विशाखापटनम से गांजा दिल्ली-एनसीआर में लाकर उसका धंधा कर रहे थे। गैंग का सरगना टोनी फिलहाल फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर. साथियासुंदरम ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी टीम मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को जिले के स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर हीरा लाल व अन्य की टीम को सूचना मिली कि आरोपी सीएनजी पंप न्यू सीमापुरी के पास आने वाला है। इसके बाद टीम ने आरोपी को एक पैकेट के साथ दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें पांच किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।
उसने बताया कि वह टोनी नामक शख्स के लिए काम करता है। गैंग विशाखापटनम से गांजा दिल्ली-एनसीआर में लाता है। इसके बाद उस गांजे को नाबालिगों की मदद से छोटी-छोटी पुड़ियों में बनवाया जाता है। बाद में उनकी ही मदद से उसे बेच दिया जाता है। पुलिस टोनी के अलावा गैंग के बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है।