फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drug sellers brutally beat up two sisters

नशा बेचने वालों ने दो बहनों को बेरहमी से पीटा

Tue, 01 Feb 2022 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Drug sellers brutally beat up two sisters
नई दिल्ली। विवेक विहार में महिला से हुई हैवानियत की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि अब नशा बेचने वालों ने सीमापुरी में 22 और 24 वर्षीय दो बहनों की रविवार को जमकर पिटाई कर दी। दोनों का कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने आरोपियों को अपने नाबालिग भाई को नशा न बेचने के लिए कहा था। इसी बात पर कुछ महिलाओं व पुरुषों ने इकट्ठे होकर दोनों बहनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को जमीन पर गिराकर पीटा और पत्थर भी मारे। पत्थर लगने से एक का सिर फट गया। बाद में आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज हुआ। सीमापुरी थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू सीमापुरी में रहती है। घर के पास ही इसका मायका है। वहीं पास में दूसरी बहन भी रहती है। सपना का 17 वर्षीय भाई पिछले कुछ दिन से नशा कर रहा था। रविवार शाम सपना ने भाई का पीछा किया। उसका भाई न्यू सीमापुरी में एक महिला के पास पहुंचा और नशे की पुड़िया खरीदने लगा। इसी दौरान सपना अपनी बहन के साथ वहां पहुंच गई। वहां दोनों बहनों ने आरोपी महिला से भाई को नशा न बेचने के लिए कहा। इस बात पर आरोपी महिला भड़क गई। आरोपी महिला ने अपने पति, बहन व अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने दोनों बहनों को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों जान बचाने के लिए इधर-उधर भागीं। आरोपियों ने पत्थर भी मारे। पत्थर लगने से एक बहन का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। दूसरे के भी गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक बहन का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लोग खुलेआम इलाके में नशा बेच रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed