फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drug dealers now brutally beat up two women in Seemapuri protested against not selling drugs to minor brother

दिल्ली: नशे के सौदागरों ने अब सीमापुरी में दो महिलाओं को बेरहमी से पीटा, नबालिग भाई को नशा न बेचने का किया था विरोध

Mon, 31 Jan 2022 09:59 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 09:59 PM IST
सार

आरोपियों ने दोनों को जमीन पर गिराकर पीटा। महिलाओं पर कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। बाद में आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

विज्ञापन
Drug dealers now brutally beat up two women in Seemapuri protested against not selling drugs to minor brother
beat

विस्तार

शाहदरा जिले के विवेक विहार में महिला के साथ हुई हैवानियत की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि अब नशे के सौदागरों ने सीमापुरी में दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं का कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने आरोपियों को अपने नाबालिग भाई को नशा न बेचने के लिए कहा था। इसी बात पर कुछ महिलाओं व पुरुषों ने इकट्ठे होकर 22 और 24 वर्षीय दोनों बहनों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपियों ने दोनों को जमीन पर गिराकर पीटा। महिलाओं पर कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। बाद में आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। सीमापुरी थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (22) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू सीमापुरी में रहती है। घर के पास ही इसका मायका है। वहीं पास में दूसरी बहन भी रहती है। सपना का 17 वर्षीय भाई पिछले कुछ दिनों से नशा कर रहा था। वह इलाके के कुछ लोगों से पुड़िया लाकर पीता था। रविवार शाम को सपना ने अपने भाई का पीछा किया। उसका भाई न्यू सीमापुरी में एक महिला के पास पहुंचा और पैसे देकर उससे नशे की पुड़िया खरीदने लगा। इसी दौरान सपना अपनी बहन के साथ वहां पहुंच गई। वहां दोनों बहनों ने आरोपी महिला से अपने भाई को नशा न बेचने के लिए कहा। इस बात पर आरोपी महिला भड़क गई। आरोपी ने अपने पति, बहन व अन्य लोगों को बुला लिया। करीब आधा दर्जन लोगों ने दोनों महिलाओं को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों जान बचाने को इधर-उधर भागीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन पर कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। पत्थर लगने से एक बहन का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। दूसरे के भी गंभीर चोट लगी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक बहन का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लोग खुलेआम इलाके में नशा बेच रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed