फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drone seen flying near Vijay Ghat in Delhi Policemen confiscated

दुस्साहस: प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में विजय घाट के पास उड़ता दिखा ड्रोन, पुलिसकर्मियों ने किया जब्त

Wed, 04 Aug 2021 06:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 06:34 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में प्रतिबंध के बाद भी विजय घाट के पास ड्रोन उड़ाता दिखाई दिया है। ड्रोन देखते ही पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और तलाशी अभियान चलाकर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Drone seen flying near Vijay Ghat in Delhi Policemen confiscated
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिबंध के बावजूद विजय घाट के पास ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और ड्रोन उड़ाने वाले आरोपी के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता चला कि यहां पर किसी वेब सीरीज की शूटिंग हो रही थी, जिसमें ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि वेब सीरीज बनाने वालों ने दिल्ली पुलिस से शूटिंग की इजाजत ली थी। लेकिन इसमें ड्रोन के इस्तेमाल की बात पुलिस को नहीं बताई गई थी। इसलिए जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए लाल किले के आस-पास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। खासकर लालकिला और नई दिल्ली के इलाके में ड्रोन सहित उड़ने वाली सभी वस्तुओं के इस्तेमाल कर रोक लगाई गई है। इसे लेकर धारा 144 भी लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार शाम गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने विजय घाट के पास ड्रोन को उड़ते देखा। ड्रोन देखते ही पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और तलाशी अभियान चलाकर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ड्रोन जब्त कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed