{"_id":"61625b308ebc3e606c770d48","slug":"driver-of-gramin-seva-crush-on-minor-boy-dies-on-spot-police-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ग्रामीण सेवा के चालक ने नाबालिग पर गाड़ी चढ़ाकर रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ग्रामीण सेवा के चालक ने नाबालिग पर गाड़ी चढ़ाकर रौंदा, मौके पर मौत
Sun, 10 Oct 2021 08:47 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:47 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त नाहरी गांव सोनीपत हरियाणा निवासी पुनीत (16) के रूप में हुई है। गुरुवार रात पुलिस को नरेला में एक नाबालिग पर ग्रामीण सेवा ऑटो चढ़ाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला इलाके में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक ग्रामीण सेवा ऑटो चालक ने पहले नाबालिग की पिटाई की और फिर उसे अपनी गाड़ी से रौंद दिया। जिससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने नाबालिग के दोस्त पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त नाहरी गांव सोनीपत हरियाणा निवासी पुनीत (16) के रूप में हुई है। गुरुवार रात पुलिस को नरेला में एक नाबालिग पर ग्रामीण सेवा ऑटो चढ़ाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल 16 वर्षीय पुनीत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को मौके पर पुनीत का दोस्त संदीप मिला। जिसने बताया कि नाहरी गांव निवासी दीपक (40) ग्रामीण सेवा ऑटो चलाता है। वह और पुनीत उसके साथ ग्रामीण सेवा में हेल्पर का काम करता थे। रात में तीनों शराब पी रहे थे। इस दौरान दीपक का पुनीत से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दीपक ने पुनीत की जमकर पिटाई की। बीच बचाव में संदीप के आने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पिटाई से अचेत हुए पुनीत पर दीपक ने ग्रामीण सेवा चढ़ाकर उसे कुचल दिया और भागने के दौरान संदीप पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। संदीप के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दिल्ली के अलावा सोनीपत में दबिश दी और उसे शुक्रवार को एक सूचना पर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दीपक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि गुस्से में आकर उसने पुनीत पर गाड़ी चढ़ा दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से ऑटो बरामद कर लिया है।