{"_id":"628d7a7c6d13f7538e2def83","slug":"dr-pradeep-choubey-set-a-world-record-in-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Record : डॉ. प्रदीप चौबे ने बनाया रोबोटिक सर्जरी करने का विश्व रिकॉर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Record : डॉ. प्रदीप चौबे ने बनाया रोबोटिक सर्जरी करने का विश्व रिकॉर्ड
Wed, 25 May 2022 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 May 2022 06:08 AM IST
सार
डॉ. चौबे और उनकी टीम इससे पहले लगातार 20 साल तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड कायम कर चुकी है तथा उन्होंने 90 हजार से अधिक सर्जरी की हैं। डॉ. चौबे ने कहा कि वर्सियस को अतिरिक्त परिशुद्धता, सटीक एवं सुरक्षित तरीके से लेपरोस्कोपिक सर्जरी तकनीक के सभी लाभ देने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. चौबे...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैक्स हेल्थकेयर में मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ एमएएमबीएस के चेयरमैन डॉ. प्रदीप चौबे व उनकी टीम ने कैंब्रिज ब्रिटेन से नई पीढ़ी का रोबोट वर्सियस हासिल कर बड़ी उपलब्धि पाई है।
विज्ञापन
टीम ने बहुत कम समय में सबसे ज्यादा रोबोटिक सर्जरी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मार्च 2022 में टीम ने 22 दिन में ही 137 सफल सर्जरी कीं और महज 17 दिन में ही सबसे तेज 100 रोबोटिक सर्जरी पूरी कर चुकी है। इस रिकॉर्ड को विश्व रिकॉर्ड बुक, लंदन द्वारा प्रकाशित किया गया है।