{"_id":"61829697700d046b074bd481","slug":"don-t-associate-firecrackers-with-religion-for-political-purposes-ashram-news-noi6140130131","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक उद्देश्य के लिए पटाखों को धर्म से न जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक उद्देश्य के लिए पटाखों को धर्म से न जोड़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पटाखों की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध का विरोध करने वालों को जवाब दिया वे राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए इसे धर्म से ने जोड़ें। उन्होंनेे कहा कि गत सात अक्तूबर को धूल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और एसडीएम की ओर से 2500 निर्माण साइटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 406 स्थानों पर मानदंडों का उल्लंघन पाए जाने पर एक करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, पूरी दिल्ली ने मिलकर यह लड़ाई लड़ी है और मौसम ने भी साथ दिया है, जिसकी वजह से पिछले कुछ वर्षों में दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर सबसे बेहतर रहा है।
उन्होंने कहा साल 2017 के अक्तूबर में एक्यूआई का औसत 284 रहा था। वहीं, 2018 में यह 267, 2019 में 234 और 2020 में 265 तथा पिछले एक महीने के दौरान एक्यूआई का औसत स्तर 173 रहा है। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर वाहनों के प्रदूषण को रोकने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान शुरू किया है। विभिन्न चौराहों पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों और आरडब्ल्यूए की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस बात की खुशी है कि जनता की तरफ से भी इस अभियान में स्वैच्छिक सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही अभी तक पूरी दिल्ली के अंदर लगभग 1700 एकड़ से अधिक खेतों में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जा चुका है।