फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Domestic helper commits suicide by making conference call

कॉन्फ्रेंस कॉल कर घरेलू सहायिका ने की खुदकुशी

Sat, 02 Oct 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Domestic helper commits suicide by making conference call
नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके में कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात कर घरेलू सहायिका ने मालिक की कोठी में करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती शादी की बात को लेकर परेशान थी। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ गलत काम किया गया है और करंट लगाकर उसकी हत्या की गई है। इस बात को लेकर युवती के परिजनों ने हंगामा किया। लाजपत नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों का हंगामा शांत हुआ। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ए-76बी लाजपत नगर-दो में व्यवसायी मोहन सिंह रहते हैं। उनके यहां पर लाजपत नगर में रहने वाली युवती व उसकी मां घरेलू सहायिका की काम करती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती ने खुद को करंट लगाया है। युवती ने खुदकुशी से पहले दोस्त के भाई को फोन किया था। उस समय युवती की छोटी बहन भाई से बात कर रही थी। दोस्त के भाई ने युवती को कॉन्फ्रेंस पर ले लिया था। युवती ने कहा था कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर रही है। पुलिस ने युवक से इस उनकी बातचीत की रिकार्डिंग को जब्त कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed