{"_id":"6286d9eb43f60450545d40af","slug":"domestic-helper-accused-the-owner-and-his-wife-of-beating-and-cutting-hair","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: घरेलू सहायिका ने मालिक और उसकी पत्नी पर लगाया मारपीट और बाल काटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: घरेलू सहायिका ने मालिक और उसकी पत्नी पर लगाया मारपीट और बाल काटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 20 May 2022 05:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 May 2022 05:29 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार पीड़िता पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी की रहने वाली है। वह एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए राजौरी गार्डन के कारोबारी अभिनीत सिंह के घर काम कर रही थी। उसे सात हजार रुपये वेतन मिल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका से मारपीट और उसके बाल काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने कारोबारी और उसकी पत्नी पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी की रहने वाली है। वह एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए राजौरी गार्डन के कारोबारी अभिनीत सिंह के घर काम कर रही थी। उसे सात हजार रुपये वेतन मिल रहा था।
विज्ञापन
17 मई कारोबारी के कर्मचारी ने प्लेसमेंट एजेंसी को फोन कर बताया कि घरेलू सहायिका की तबियत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर आने के लिए कहा। प्लेसमेंट एजेंसी वाले के नहीं आने पर अभिनीत ने घरेलू सहायिका को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अगले दिन प्लेसमेंट एजेंसी वाला पीड़िता के पास पहुंचा। जहां पीड़िता ने उसके साथ मारपीट और बाल काटने की बात बताई। मामले की जानकारी राजौरी गार्डन थाने को दी गई।
पुलिस सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।