फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Domestic help murdered after robbing businessman's house

कारोबारी के घर लूटपाट के बाद घरेलू सहायिका की हत्या

Mon, 16 Aug 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Domestic help murdered after robbing businessman's house
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पटेल नगर में एक कारोबारी के घर लूटपाट के बाद घरेलू सहायिका की हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त सरिता (35) के रूप में हुई है। वारदात के समय घर में इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहा अनिल व उसका साला राहुल गायब हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के बाद इन लोगों ने ही सरिता की हत्या की। घर से लाखों रुपये और जेवरात गायब हैं। पटेल नगर थाना पुलिस ने लूटपाट के बाद हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी प्रीतपाल सिंह (41) परिवार के साथ ईस्ट पटेल नगर में रहते हैं। इनका एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का कारोबार है। प्रीतपाल के परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। इनके घर पर करीब पांच साल से बलजीत नगर निवासी सरिता घरेलू सहायिका की नौकरी कर रही थी। रोज सुबह सरिता 10 बजे आती और घर का काम निपटाकर शाम सात बजे चली जाती थी। रविवार को भी सरिता काम पर आ गई थी। उधर रविवार को ही प्रीतपाल की पत्नी का जन्मदिन था। दोपहर को पूरा परिवार राजौरी गार्डन के एक रेस्तरां गया था। घर में अनिल और राहुल नामक दो इलेक्ट्रीशियन काम कर रहे थे। इलेक्ट्रीशियन के जाने के बाद सरिता को घर में ताला लगाकर अपने मालिक को कॉल कर चले जाना था।
विज्ञापन

शाम करीब 4.30 बजे तक जब सरिता का कॉल नहीं आया, तो प्रीतपाल ने बिल्डिंग के गार्ड को घर जाकर देखने के लिए कहा। गार्ड प्रीतपाल के घर के दरवाजेे पर पहुंचा तो बाहर सरिता की चप्पल पड़ी थी और दरवाजा बंद था। किसी तरह गार्ड ने दरवाजा खोला तो फर्श पर सरिता खून से लथपथ पड़ी थी। गार्ड ने फौरन मामले की सूचना तुरंत मालिक को दी। सरिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को प्रीतपाल के बेडरूम की अलमारी खुली मिली। उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये और लाखों की जूलरी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह से जीजा-साला कर रहे थे घर में इलेक्ट्रीशियन का काम
पूछताछ में प्रीतपाल ने बताया कि अनिल ईस्ट पटेल नगर के एक होटल में बिजली का काम करता था। प्रीतपाल को कभी जरूरत होती थी तो वह उसे बुला लेता था। काफी समय से प्रीतपाल के घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था। इसी वजह से अनिल तीन माह से इसके घर पर काम कर रहा था। अक्सर अनिल के साथ उसका साला राहुल भी आता था। घर से निकलने के बाद प्रीतपाल ने अनिल को कॉल किया था। उस समय अनिल ने बताया था कि पांच मिनट में वह निकल जाएगा। कुछ देर बाद जब उसका फोन बंद हो गया तो प्रीतपाल को उस पर शक हुआ था। तब उसने गार्ड से घर जाकर देखने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed