{"_id":"61c24eed7a9179314836689b","slug":"dogs-are-biting-five-thousand-people-daily-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कुत्तों का आतंक : आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा- रोजाना पांच हजार लोगों को काट रहे हैं कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कुत्तों का आतंक : आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा- रोजाना पांच हजार लोगों को काट रहे हैं कुत्ते
Wed, 22 Dec 2021 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Dec 2021 03:32 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने निगम को ठहराया जिम्मेदार।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कुत्तों का आतंक हद से ज्यादा बढ़ गया है। इन पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। एक छोटी बच्ची को हाल ही में कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। राजधानी में घटित हुई इस बड़ी घटना को संज्ञान में लेते हुए आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को जानकारी दी कि दिल्ली में रोजाना करीब 5 हजार लोगों को कुत्ते काटते हैं। उन्होंने इसके लिए निगम को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
भारद्वाज ने कहा है कि एमसीडी कागजों में कुत्तों का बंध्याकरण कर बड़ा भ्रष्टाचार कर रही है। उत्तरी नगर निगम ने 2020-21 में डॉग स्टेरलाइजेशन के लिए 15 करोड़ का आवंटन किया और इसके लिए केंद्र बनाने के नाम पर 5 करोड़ का आवंटित किए, जबकि दिल्ली में आवारा कुत्तों की आबादी लगातार बढ़ रही है। बंध्याकरण में भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एमसीडी ने 2009 से इनका सर्वे करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
एमसीडी ने कुत्ते काटने के आंकड़ों छिपाने के लिए अपने अस्पतालों में रैबीज की दवाई रखना बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने के डर से बच्चों को बाहर पार्क में भेजना और महिलाओं ने सैर पर जाना बंद कर दिया है। कॉलोनियों में लोग कुत्तों के आतंक से भयभीत हैं। सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता से सवाल पूछा कि अगर पिछले 15 साल से आवारा कुत्तों का बंध्याकरण किया जा रहा है तो कुत्तों की आबादी क्यों बढ़ रही है?
विज्ञापन