फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   dog bitten child and owner threatened to family In Shadhara

लैब्राडोर डॉग का आतंक: मासूम के हाथ की हड्डी बुरी तरह चकनाचूर, परिवार ने की शिकायत; कुत्ता मालिक ने दे दी धमकी

Mon, 12 Jun 2023 05:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 05:45 PM IST
सार

दिल्ली में पड़ोसी के लैब्राडोर कुत्ते ने घर में घुसकर पांच साल के मासूम पर हमला कर दिया। मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया। यह वारदात शाहदरा जिले के गीता कालोनी स्थित शास्त्री नगर की बताई जा रही है। पुलिस परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी।

विज्ञापन
dog bitten child and owner threatened to family In Shadhara
पांच साल के मासूम पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के गीता कालोनी इलाके में पड़ोसी के लैब्राडोर कुत्ते ने पांच साल के मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया। काटने के अलावा भारी भरकम कुत्ते ने मासूम का कोहनी से हाथ पकड़कर इस कदर झकझोरा दिया कि हाथ बुरी तरह टूट गया। इसके बाद भी कुत्ता मासूम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन

मासूम के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
परिजनों ने किसी तरह कुत्ते से मासूम को छुड़ाया। बाद में उसे फौरन एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि मासूम के एक हाथ की हड्डी बुरी तरह चकनाचूर हो गई है। बाद में परिजनों ने एक निजी अस्पताल में सोमवार को मासूम का ऑपरेशन करवाया। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर उल्टा कुत्ते का मालिक उनको ही धमकाने लगा। गीता कालोनी थाना पुलिस ने मासूम के पिता जहीरुद्दीन खान (39) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीाटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहा था मासूम, तभी डॉगी ने कर दिया हमला
पुलिस के मुताबिक, जहीरुद्दीन परिवार के साथ सरोजनी पार्क, शास्त्री नगर, गीता कालेनी इलाके में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी, 10 साल की बेटी के अलावा पांच साल का बेटा मुहिब खान है। जहीरुद्दीन का जूतों का कारोबार है। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे मासूम अपने घर के भीतर खेल रहा था। इस बीच पड़ोसी यशपाल का कुत्ता अचानक उनके घर में घुस गया। कुत्ते ने मासूम मुहिब पर हमला कर दिया। हाथ में कई जगह काटने के बाद कुत्ते ने उसका हाथ कोहनी से पकड़ लिया। मासूम चिल्लाया तो परिवार उसे बचाने के लिए दौड़ा। कुत्ते को डंडे से मारकर मासूम को उससे छुड़ाया गया।

विज्ञापन

घायल मासूम को अस्पताल में किया गया भर्ती
हमले के दौरान कुत्ता मासूम के हाथ को बुरी तरह झकझोर रहा था, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय यशपाल का भतीजा सुनील कुत्ते को घुमा रहा था। वह दुकान पर कुछ सामान लेने लगा और कुत्ता उनके घर में घुस गया। परिवार ने सुनील से शिकायत की तो वह उल्टा परिवार को धमकाने लगा। बाद में परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद जहीरुद्दीन का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed