{"_id":"5e9f2fd1af25760b947010a8","slug":"doctors-and-nurses-in-home-quarantine-roaming-outside-police-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : होम क्वारंटीन में बाहर घूम रही थी डॉक्टर और नर्स, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : होम क्वारंटीन में बाहर घूम रही थी डॉक्टर और नर्स, केस दर्ज
Tue, 21 Apr 2020 11:28 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना संक्रमितों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक महिला डॉक्टर और नर्स ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा दी। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट में एक महिला डॉक्टर को कोरोना संदिग्ध मानकर होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
इसी तरह महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक नर्स को भी होम क्वारंटीन होने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने गूगल लोकेशन से इनकी पड़ताल की तो वे घर से बाहर की मिली। इसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पश्चिम विहार ईस्ट में परिवार के साथ रहने वाली डॉक्टर रानी (35) एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। उन्हें कोरोना मरीज के संपर्क में आने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन होने के लिए कहा था। सोमवार को पुलिस ने रानी की लोकेशन की जांच की तो कई जगह की लोकेशन मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने फौरन रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरी ओर मंगोलपुरी निवासी 28 वर्षीय नर्स को भी घर में क्वारंटीन किया गया था। क्योंकि, महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में नर्स को घर में ही क्वारंटीन किया गया था, परंतु वह भी घर से बाहर निकली। मंगोलपुरी थाने में इस नर्स के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।