फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doctor missing from Chandigarh found in night shelter near Gurdwara Bangla Sahib

दिल्ली : चंडीगढ़ से लापता डॉक्टर गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास रैन बसेरे में मिला

Thu, 25 Nov 2021 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Nov 2021 06:30 AM IST
सार

डॉक्टर के माता-पिता ने मांगी थी पुलिस से मदद, पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
Doctor missing from Chandigarh found in night shelter near Gurdwara Bangla Sahib
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले 11 दिनों से लापता चंडीगढ़ का एक डॉक्टर बुुधवार तड़के गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास रैन बसेरे में सकुशल मिल गया। 13 नवंबर को अस्पताल जाते समय डॉक्टर अचानक गायब हो गया। परिजनों ने मोहाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जब परिजनों को उनकी लोकेशन दिल्ली की पता चली तो परिवार दिल्ली पहुंच गया। 

विज्ञापन


यहां कनॉट प्लेस थाने से मदद मांगी गई। चंद ही घंटों बाद डॉक्टर अमित छाबड़ा (44) को एक रैन बसेरे से ढूंढ निकाला गया। अमित के माता पिता ने बेटे को सकुशल पाकर दिल्ली पुलिस की जमकर तारीफ की। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार अमित को लेकर वापस चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 3.15 बजे भूपेंद्र कुमार और उनकी पत्नी कनॉट प्लेस थाने पहुंचे थे। दोनों ने बताया कि उनका 44 वर्षीय बेटा अमित छाबड़ा डॉक्टर है। कोविड-19 के बाद से उसे कुछ मानसिक बीमारी हो गई थी। 13 नवंबर को वह अस्पताल के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह गायब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उनकी खूब तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में परिवार ने मोहाली के एक थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस के अलावा परिजन भी उनकी तलाश में जुटे रहे। मंगलवार दोपहर परिवार को पता चला कि अमित दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में कहीं पर हैं। परिवार को उनकी सही लोकेशन पता नहीं चल पा रही थी। परिवार दिल्ली पहुंचा और कनॉट थाने से मदद मांगी। 


कनॉट प्लेस पुलिस फौरन अमित की तलाश में लग गई। पुलिस ने डॉक्टर अमित छाबड़ा को गुरुद्वारे के पास रैन बसेरे से सकुशल बरामद कर लिया। पिछले कई दिनों से अमित यहीं पर रुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed