फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Do yoga-pranayama, increase immunity, will lose corona

करिए योग-प्राणायाम, बढ़ाइए इम्युनिटी, हारेगा कोरोना

Tue, 11 Jan 2022 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Do yoga-pranayama, increase immunity, will lose corona
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क योग और प्राणायाम कराने जा रही है। दिल्ली की योगशाला मुहिम के तहत बुधवार से दिल्लीवासी योग व प्राणायाम की ऑनलाइन कक्षाएं कर सकेंगे। इस अभियान से सरकार की कोशिश लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की है। सरकार का मानना है कि बेहतर प्रतिरोधक क्षमता से कोरोना को शिकस्त देना ज्यादा आसान रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका पूरा खाका जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली की योगशाला में सुबह 6 से 11 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक एक-एक घंटे की 8 कक्षाएं चलेंगी। कोरोना मरीजों को इसका लिंक मिलेगा। इस पर जाकर वह अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी एक क्लास में पंजीकरण करा सकते हैं। एक साथ 40 हजार लोग योग की कक्षाएं कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज ही होंगे। केजरीवाल का दावा है कि पूरी दुनिया में पहली बार कोई सरकार होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना मरीजों के लिए इस किस्म का कार्यक्रम कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली में अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में
मुख्यमंत्री ने बताया कि देश की तरह दिल्ली में भी केस बढ़ रहे हैं। लेकिन पिछले दो-तीन दिन से देख रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। यह अच्छी बात है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस समय दिल्ली में करीब दो हजार बेड पर मरीज हैं। बाकी सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम लांच हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
योग-ध्यान से बढ़ेगी इम्यूनिटी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योग और प्राणायाम से इम्युनिटी बहुत बढ़ती है। यह कोरोना की काट तो नहीं है, लेकिन अगर व्यक्ति योग और प्राणायाम करे, तो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे वह कोरोना से लड़ने में ज्यादा सक्षम होगा। इस समय जो-जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए योग और प्राणायाम के विशेष क्लासेज हम लोग शुरू कर रहे हैं। यह क्लासेज ऑनलाइन होंगी। कोरोना मरीज घर बैठे हमारे इंस्ट्रक्टर के साथ योग कर पाएंगे। इसके लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। इंस्ट्रक्टर की एक बहुत बड़ी टीम तैयार की गई हैं, जिनको कोरोना से संबंधित कौन-कौन से आसन हैं और कौन-कौन से प्राणायाम हैं, उसकी स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। होम आइसोलेशन में जितने भी लोग हैं, उनको एक लिंक जाएगा। वह उस लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकें। उस लिंक पर जाकर वे बता सकेंगे कि वे कितने बजे योग कर पाएंगे।

केजरीवाल ने बताया कि सरकार ने इतने इंस्ट्रक्टर को तैयार किए हैं कि 40 हजार लोग एक साथ योग की क्लासेज कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज होंगे। इससे इंस्ट्रक्टर एक-एक मरीज पर नजर रख सकेगा। विकल्प तो यह भी था कि एक इंस्ट्रक्टर दस हजार लोग एक साथ उसकी क्लास दे दे, लेकिन मरीजों को व्यक्तिगत ध्यान नहीं दे पाएगा। इसलिए 15 की लिमिट तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed