फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Do not commit suicide, not sacrifice yet, struggle is needed

आत्महत्या न करें, अभी बलिदान नहीं, संघर्ष की जरूरत

Thu, 21 Jan 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Do not commit suicide, not sacrifice yet, struggle is needed
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान कई किसानों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। टिकरी बॉर्डर पर एक किसान के जहर खाकर आत्महत्या करने की खबर सुनकर बुधवार को कुछ बच्चे गाजीपुर बॉर्डर पर अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। बच्चों ने बेहद मासूमियत के साथ किसानों से अपील की कि वह आत्महत्या न करें। इन बच्चों का कहना था कि अभी बलिदान की नहीं, संघर्ष की जरूरत है। आत्महत्या करने से किसी भी समस्या का हल नहीं निकल सकता। किसी परेशानी का हल निकालने के लिए जिंदा रहना जरूरी है। बच्चों ने किसान आंदोलन की तुलना स्वतंत्रता संग्राम से की। मंच से बच्चों का संबोधन सुनकर किसानों का हौसला बढ़ा। बुजुर्ग किसानों ने छोटे-छोटे मासूमों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर में दोपहर करीब 1 एकबजे के आसपास कृष्णा नगर, गांधी नगर व गीता कॉलोनी से कुछ बच्चे अपने अभिभावकों के साथ किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे थे। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले सार्थक मलिक अपने साथ गुल्लक लाया था। मंच पर बोलने के बाद सार्थक ने अपनी गुल्लक किसानों को सौंप दी। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मृदुल गोयल ने कहा कि सरकार ने आज ऐसे हालात पैदा कर दिए कि पिता-पुत्र को आमने सामने खड़ा कर दिया। देश के जवान भी तो किसानों के बेटे हैं। पुलिस के जवान आज सरकार के आदेश पर किसानों को रोकने के लिए मजबूर हैं, लेकिन किसानों की आवाज को कोई नहीं दबा पाएगा। छठी कक्षा में पढ़ने वाले आगम जैन ने सिख गुरुओं को याद करते हुए किसानों को संबोधित किया। एक बच्चे की मां ने बताया कि पिछले काफी समय से उसका बेटा गाजीपुर आने की जिद कर रहा था। टीवी पर किसान आंदोलन को देखकर उसने ही यहां आने की जिद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed