फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DMRC taken a new initiative to overcome financial crisis many essential services will be on a single app metro earnings will increase

दिल्ली: वित्तीय संकट से उबरने के लिए डीएमआरसी ने की नई पहल, एक ही एप पर होगी कई जरूरी सेवाएं, मेट्रो की बढ़ेगी कमाई  

Mon, 31 Jan 2022 11:34 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 11:34 PM IST
सार

इस एप की शुरुआत के बाद यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए एप बारबार बदलने की जरूरत नहीं होगी। एक ही एप के जरिये मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज सहित कई और जरूरी सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
DMRC taken a new initiative to overcome financial crisis many essential services will be on a single app metro earnings will increase
demo pic

विस्तार

कोरोना महामारी काल में वित्तीय संकट से उबरने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक और पहल की है। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो एक ऐसे एप शुरू करने की तैयारी में है, जिसका इस्तेमाल एक साथ कई सेवाओं के लिए किया जा सकेगा। इस एप से मेट्रो कार्ड रिचार्ज, कैब, किराना उत्पाद, पसंदीदा व्यंजन या सिनेमा टिकट, सभी सेवाएं एक ही एप पर उपलब्ध होंगी। डीएमआरसी फनबी नाम से तैयार किए जा रहे एप की शुरुआत से रोजाना हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इससे डीएमआरसी को फायदा होगा तो दूसरी तरफ मेट्रो नेटवर्क के आगे ई कॉमर्स कंपनियों को डिजीटल प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने से भी कमाई होगी। शुरुआती ट्रायल के बाद इस एप को लांच किया जाएगा।

विज्ञापन


इस एप की शुरुआत के बाद यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए एप बारबार बदलने की जरूरत नहीं होगी। एक ही एप के जरिये मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज सहित कई और जरूरी सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। नए एप के जरिये सीधे क्यूआर कोड स्कैन करके अपने स्मार्ट कार्ड कर सकेंगे। इसी तरह एप का इस्तेमाल फीडर बस में यात्रा का किराया या कैब, सिनेमा के लिए टिकट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। डीएमआरसी के मुताबिक यह एक इंटीग्रेटेड मल्टीपर्पज डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। इसका इस्तेमाल मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों के तौर पर किया जा सकेगा। शुरुआत के बाद इसमें और भी सेवाएं शामिल की जाएंगी। 
विज्ञापन


इससे यात्री सफर में भी अब कई और सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। डीएमआरसी की तरफ इस एप की शुरुआत के बाद रोजमर्रा के जरूरी उत्पादों से जुड़ी सेवाएं एक ही डिजीटल प्लेटफॉर्म पर मुहैया की जाएंगी। भविष्य में डीएमआरसी की कोशिश होगी कि ई-कॉमर्स कारोबार से जुड़ी कंपनियां मेट्रो के इस डिजीटल प्लेटफॉर्म से जुड़ें। इससे मेट्रो को दोहरा फायदा मिलेगा। इसके लिए डीएमआरसी ने अपनी रुचि को बताने के लिए कहा है। शुरुआत में दिल्ली मेट्रो के कर्मियों के लिए इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। ट्रायल के बाद इसकी लोकप्रियता का देखते हुए सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर इसकी शुरुआत की जाएगी। कोरोना काल में दिल्ली मेट्रो को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान का सामना करना पड़ा। इस दिशा में पहल से दिल्ली मेट्रो कार्ड के अलावा दूसरी सेवाओं के इस्तेमाल का भी मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed