फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DMRC starts to use made in india software to monitor work of Phase four corridors and Patna Metro

दिल्ली: देश में बने सॉफ्टवेयर से होगी मेट्रो फेज-4 की मॉनिटरिंग, एक क्लिक में होंगी अड़चनें दूर, मिलेगी रियल टाइम जानकारी

Sun, 04 Jul 2021 07:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 07:54 PM IST
सार

आईपीएमएस के जरिये सभी चरणों की निगरानी की जा सके। प्रत्येक कॉरिडोर के लिए मास्टर कंस्ट्रक्शन शेड्यूल तैयार कर उसे अपलोड कर दिया गया है, ताकि कार्यों को पूरा करने में देरी न हो।

विज्ञापन
DMRC starts to use made in india software to monitor work of Phase four corridors and Patna Metro
demo pic

विस्तार

दिल्लीमेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। डिजाइन, भूमि की उपलब्धता, सेवाओं के हस्तांतर के लिए निर्माण से अलग-अलग कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन के शुरू होने तक की तमाम गतिविधियों की मॉनिटरिंग एक सॉफ्टवेयर के जरिये होगी। 

विज्ञापन


इंटीग्रेटेड प्रोजेक्टमॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर (आईपीएमएस) से मेट्रो फेज-4 के कॉरिडोर के अलावा पटना मेट्रो के कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। सॉफ्टवेयर की मदद से शुरुआती दौर में ही कमियों को दूर कर लिया जाएगा ताकि गुणात्मक सुधार की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन


आईपीएमएस के जरिये सभी चरणों की निगरानी की जा सके। प्रत्येक कॉरिडोर के लिए मास्टर कंस्ट्रक्शन शेड्यूल तैयार कर उसे अपलोड कर दिया गया है, ताकि कार्यों को पूरा करने में देरी न हो। थ्री-डाइमेंशनल (थ्री-डी) बिल्डिंग इन्फोर्मेशन मॉडलिंग और एक मोबाइल एप को इंटीग्रेट किया गया है ताकि कार्यों की प्रगति की रियल टाइम मॉनिटरिंग (निगरानी) हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल-लैपटॉप से भी मेट्रो पर रखी जा सकेगी नजर
डैशबोर्ड और मोबाइल एप्लिकेशन के जुड़ने पर एक बटन दबाते ही प्रबंधन के शीर्ष से जूनियर इंजीनियर स्तर तक के अधिकारी थ्री-डी मॉडल को देख सकेंगे। अप्रैल में सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया गया। फेज-4 के निर्माण में आई तेजी के बाद इसे सभी कॉरिडोर पर लागू किया जा रहा है, ताकि निर्माण के दौरान की जरूरतों को पूरा कर कार्य की रफ्तार बनी रहे। मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर के जरिये आईपीएमएस से सीधे जुड़ने की सुविधा है। इससे तकनीकी विशेषज्ञों को किसी भी परियोजना में बदलाव को आसानी से साझा किया जा सकेगा। डीएमआरसी के वेंडर पेमेंटपोर्टल को भी जल्द इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।


देश की तीन कंपनियों ने विकसित किया सॉफ्टवेयर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (अनुज दयाल) का कहना है कि विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं की देखरेख के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। देश की तीन कंपनियों के सहयोग से इसे अपने ही देश में विकसित किया गया है। डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में डीएमआरसी की ओर से की जाने वाली पहल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed