फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi New Year 2021 Events disaster management authority imposes night curfew in delhi no new year celebration events can happen

New Year 2021: दिल्ली में फीका रहेगा नए साल का जश्न, 31 दिसंबर और एक जनवरी को रहेगा नाइट कर्फ्यू

Thu, 31 Dec 2020 10:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Dec 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi New Year 2021 Events disaster management authority imposes night curfew in delhi no new year celebration events can happen
दिल्ली में नए साल का जश्न रहेगा फीका (फाइल फोटो) - फोटो : Istock

देश में कोरोना वायरस के मामले लगतार बढ़ रहे हैं। ऐसे में नए साल के जश्न को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने देश की राजधानी में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। नए साल के जश्न को प्रतिबंधित करने के लिए आज और कल रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बाबत प्राधिकरण ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार, 'सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। नए साल का कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। 31 दिसंबर को रात के 11 बजे से एक जनवरी की सुबह छह बजे तक और एक जनवरी को रात 11 बजे से दो जनवरी की सुबह छह बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी सभा को अनुमति नहीं है।'
विज्ञापन

 


दिल्ली सरकार ने बुधवार को 25 नवंबर और 24 दिसंबर के बीच ब्रिटेन की यात्रा करके आने वाले व्यक्तियों के लिए चार निजी अस्पतालों में आइसोलेशन की सुविधा स्थापित करने का आदेश दिया। ऐसा कोविड-19 के नए स्ट्रेन के मद्देनजर किया गया है। बुधवार तक देश में ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम से 20 व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे।

यह भी पढ़ें- नए कोरोना का खौफ: सात जनवरी 2021 तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को नए साल के जश्न पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है क्योंकि इससे संभावित कोविड-19 सुपर-स्प्रेडर की घटनाएं सामने आ सकती हैं। इसके अलावा सर्दियों के मौसम के दौरान एहतियाती उपाय के रूप में भीड़ को कम करने के लिए भी कहा गया है।



कनॉट प्लेस में आज रात 8 बजे के बाद एंट्री बंद, पास दिखाने पर ही मिलेगा प्रवेश
31 दिसंबर यानि आज रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी पास दिखाने पर ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को देखते हुए पूरी दिल्ली में ट्रैफिक के सुचारू संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed