फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Director of Showman Group arrested for forgery of crores in connivance with bank officials

दिल्ली: बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का फर्जीवाड़ा में शोमैन ग्रुप का निदेशक गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 10:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 10:07 PM IST
सार

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगेश्वरी वेस्ट मुंबई निवासी मोहम्मद फसीहुद्दीन के रूप में हुई है। मेसर्स प्लैनेटकास्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि जीवी राव ने वर्ष 2017 में शाखा में फर्जीवाड़ा की शिकायत की।

विज्ञापन
Director of Showman Group arrested for forgery of crores in connivance with bank officials
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर एक कंपनी के करोड़ों रुपये गबन करने के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा ने शोमैन ग्रुप के निदेशक को मुंबई से गिरफ्तार किया। निदेशक ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कंपनी की जमा राशि पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा लेकर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस इस फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगेश्वरी वेस्ट मुंबई निवासी मोहम्मद फसीहुद्दीन के रूप में हुई है। मेसर्स प्लैनेटकास्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि जीवी राव ने वर्ष 2017 में शाखा में फर्जीवाड़ा की शिकायत की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सितंबर 2013 में वुड हाउस कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष ऋषभ पाठक से उनकी मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


उसने उसे रवि राजपूत और विमल बरोट की ओर से पंजाब नेशनल बैंक के साथ सावधि जमा पर 10.75 फीसदी ब्याज की पेशकश की। आरोपियों ने कंपनी के नाम से बैंक खाता और सावधि जमा रसीद खोलने के लिए दस्तावेज, यानि आवेदन पत्र, कंपनी निगमन प्रमाण पत्र, केवाईसी दस्तावेज ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पंजाब नेशनल बैंक अंधेरी में एक चालू खाता खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पत्र पर आरोपियों ने अपने जाली हस्ताक्षर किए। कंपनी ने आरटीजीएस के माध्यम से 4.65 करोड़ रुपये दिए, जिसे आरोपियों ने सावधि जमा में जमा कर दिए। उसके बाद आरोपियों ने इस रकम के जरिए बैंक से ओवर ड्राफ्ट की सुविधा ले ली और कंपनी के जाली हस्ताक्षर कर 4.08 करोड़ रुपये की हेराफेरी कर दी। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता कंपनी को शक न हो इसके लिए आरोपियों ने मेसर्स शोमैन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से शिकायतकर्ता कंपनी को आठ लाख रुपये का ब्याज के राशि का भुगतान भी किया था। 


जांच में यह बात सामने आई कि कंपनी के पैसे पर ओवरड्राफ्ट खाता आरोपी मोहम्मद फसीउद्दीन का है। मोहम्मद फसीउद्दीन उक्त कंपनी का निदेशक और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता है। इस बात का खुलासा होने के बाद एस आई गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच कर मोहम्मद फसीहुद्दीन को शनिवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी वर्ष 2014 में आर्थिक अपराध शाखा और अमर कालोनी थाने में दर्ज फर्जीवाड़ा के दो अन्य मामलों में भी शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed