फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Direct admission to top projects in NSUT-DTU

टॉप प्रोजेक्ट वालों को एनएसयूटी-डीटीयू में सीधे दाखिला

Fri, 27 Aug 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Direct admission to top projects in NSUT-DTU
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही है। इनको एनएसयूटी और डीटीयू में सीधे दाखिले का अवसर मिलेगा। सरकार आने वाले दिनों में जोनल व जिला स्तर पर एंटप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम (ईएमसी) के अंतर्गत सीड मनी प्रोजेक्ट से 100 सबसे अच्छे प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाएगी। इनमें टॉप 10 प्रोजेक्ट में शामिल बच्चों को बीबीए कोर्स में सीधे दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की ओर से ईएमसी सीरीज के तहत सफल लाइव इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जिंदगी में सफल होने के लिए डिग्री एकत्र करने से ज्यादा जरूरी एंटरप्रेन्योर माइंडसेट का होना है। एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट से बच्चों में ग्रोथ माइंडसेट का विकास होगा, जिससे वे चाहे एंटरप्रेन्योर बनें या किसी कंपनी में नौकरी करें, हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 11वीं-12वीं के बच्चों को अपने एंटरप्राइज शुरू करने के लिए पहले 1000 रुपये की सीड मनी दी जाती थी, लेकिन अब उनके प्रोजेक्ट प्रोटोटाइप को स्वीकृति मिलने के बाद 2-2 हजार रुपये की सीड मनी दी जा रही है।
विज्ञापन

एचसीएल के सह संस्थापक अर्जुन मल्होत्रा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सेल्फ मोटिवेशन और आत्म विश्वास बेहद जरूरी है। काम को करते समय सोचिए कि समय कैसे बचाया जाए। उसे कैसे बेहतर किया जाए। सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार आगे बढ़ने में हमेशा मदद करेगा। साथ काम करने वाले को महत्वपूर्ण महसूस करवाएं। इससे उनके काम करने की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed