फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Digital judicial projects launched in Delhi High Court

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट में डिजिटल न्यायिक प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

Thu, 04 Sep 2025 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Digital judicial projects launched in Delhi High Court
-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, न्यायपालिका को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हाई कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ (चेयरपर्सन, ई-कमेटी), दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह उपस्थित रहे। लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट्स में दिल्ली हाई कोर्ट मोबाइल ऐप, ई- एच आरएमएस पोर्टल, ई-ऑफिस पायलट प्रोजेक्ट, एमसीडी अपीलीय ट्रिब्यूनल और जेजेबी का ई- कोर्ट पर ऑनबोर्डिंग तथा न्यायिक रिकॉर्ड्स का डिजिटल संरक्षण शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने इस पहल को न्यायिक प्रणाली को सशक्त, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। डिजिटल तकनीक का उपयोग जनता को तेज और सुलभ न्याय दिलाने में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। न्यायपालिका और कार्यपालिका का यह साझा प्रयास लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, ये नवाचार दिल्ली और देश की न्याय व्यवस्था को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के प्रयासों को बताया कि इस वर्ष न्यायपालिका के लिए बजट आवंटन को दोगुना किया गया है। हाइब्रिड कोर्ट्स के लिए 200 करोड़ रुपये और न्यायिक अधिकारियों के आवास के लिए 540 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, प्रत्येक न्यायाधीश को चार लॉ रिसर्चर्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका मानदेय बढ़ाकर 80,000 रुपये किया गया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के लिए हाउसहोल्ड हेल्प की सुविधा स्थायी रूप से लागू की गई है। इसके अतिरिक्त, सभी न्यायालय परिसरों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed