फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   dialysis center of 10-bed opened in SDMC Hospital will be able to avail facility at very low fee

दिल्ली: एसडीएमसी अस्पताल में खुला 10 बिस्तरों वाला डायलिसिस केंद्र, बेहद कम शुल्क में उठा सकेंगे सुविधा का लाभ 

Sat, 02 Oct 2021 07:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 07:15 PM IST
सार

एसडीएमसी अपने अस्पतालों में तेजी से नागरिक सेवाओं का विस्तार कर रहा है। सीमित संसाधनों और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद दक्षिणी निगम लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
dialysis center of 10-bed opened in SDMC Hospital will be able to avail facility at very low fee
डायलिसिस केंद्र, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिलक नगर एसडीएमसी अस्पताल में अब महज 1400 रुपये में डायलिसिस हो सकेगा। आम नागरिकों की सुविधा के लिए शनिवार को यहां 10 बिस्तरों का नवनिर्मित डायलिसिस केंद्र खोला गया। पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा और महापौर मुकेश सूर्यान ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


एसडीएमसी अपने अस्पतालों में तेजी से नागरिक सेवाओं का विस्तार कर रहा है। सीमित संसाधनों और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद दक्षिणी निगम लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ा रहा है। पिछले सप्ताह कालकाजी के पूर्णिमा सेठी अस्पताल में भी ऐसे ही डायलिसिस केंद्र नागरिकों के लिए खोला था। सांसद प्रवेश वर्मा ने एसडीएमसी के इस तरह प्रयास की प्रसंसा की। 
विज्ञापन


कम शुल्क में नागरिक उठा सकेंगे सुविधा का लाभ 
सांसद कहा कि डायलिसिस केंद्र का प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे। नागरिक कम शुल्क में सुविधा का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष कर्नल बीके. ओबरॉय, पूर्व महापौर नरेन्द्र चावला, स्थानीय पार्षद गुरमुख सिंह, आयुक्त ज्ञानेश भारती, अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय, उपायुक्त पश्चिमी जोन राहुल सिंह, प्रमुख अभियंता पी. सी. मीणा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वस्तरीय तकनीक की डायलिसिस मशीन
महापौर मुकेश सुर्यान ने बताया कि इस डायलिसिस केंद्र को निप्रो मेडिकल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर तैयार किया गया है। डायलिसिस प्रक्रिया में किडनी मरीजों के रक्त को साफ करने के लिए जो डायलाइजर फ्लूड इस्तेमाल होगा। वह एक मरीज के लिए केवल एक ही बार इस्तेमाल होगा। इससे किडनी मरीजों को संक्रमण का खतरा नहीं होगा। डायलिसिस मशीन जापानी जकनीक पर आधारित है, ये जर्मन आरओ तकनीक से शुद्ध किए गए जल से डायलिसिस करेगी।


आईसीयू सेंटर भी खोलने की तैयारी
आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि दक्षिणी निगम विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर अपने अस्पतालों व डिस्पेंसरियां में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और विकसित कर रहा है। तिलक नगर कॉलोनी अस्पताल में जल्द ही आईसीयू सेंटर भी खोलने की तैयारी है। आईसीयू सेंटर वेंटिलेटर और इमरजेंसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed