फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dhoom of Durga Puja started devotional programs and worship started in pandals

दिल्ली: दुर्गा पूजा की धूम शुरू, पंडालों में भक्ति कार्यक्रम व पूजा आरंभ

Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
सार

सीआर पार्क, आरामबाग, काली बाड़ी, मिंटो रोड, सफदरजंग एंक्लेव, लक्ष्मी नगर आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों ने सोमवार को पंडालों का उद्घाटन किया। पंडालों में दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित कर दी गई है।

विज्ञापन
Dhoom of Durga Puja started devotional programs and worship started in pandals
दुर्गा पूजा में मां की आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कोरोना महामारी के बीच दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई है। श्रद्धालुओं ने सोमवार को कोरोना महामारी की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए पंडालों का उद्घाटन होने के साथ ही पूजा आरंभ कर दी। हालांकि मंगलवार को दुर्गा पूजा की विधिवत रूप से शुरुआत होगी।

विज्ञापन


सीआर पार्क, आरामबाग, काली बाड़ी, मिंटो रोड, सफदरजंग एंक्लेव, लक्ष्मी नगर आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों ने सोमवार को पंडालों का उद्घाटन किया। पंडालों में दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। पंडालों में मंगलवार की सुबह मां का अभिषेक और आरती की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू करेंगे।
विज्ञापन


उधर, पंडालों में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुए। देर शाम तक पंडालों में कार्यक्रमों की धूम मची रही। हालांकि इस बार राजधानी में कोरोना महामारी के कारण अधिक जगह दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं हो रहा है। इस वर्ष एक अनुमान के अनुसार छोटे-बड़े पंडालों में सौ जगह भी दुर्गा पूजा नहीं की जा रही है, जबकि गत वर्षों के दौरान पांच सौ से ज्यादा जगहों में दुर्गा पूजा होती थी। चितरंजन पार्क का प्रत्येक कोना पश्चिम बंगाल की संस्कृति से अटा हुआ है। यहां पर दुर्गा पूजा का सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed