{"_id":"5f875a2c8ebc3e9b804f25a5","slug":"dholbaz-express-gang-4-gangsters-who-raid-special-railway-saloon-coaches-ashram-news-noi5425420196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल रेलवे सैलून कोच सेंध लगाने वाले ढोलबाज एक्सप्रेस गैंग के 4 धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल रेलवे सैलून कोच सेंध लगाने वाले ढोलबाज एक्सप्रेस गैंग के 4 धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रेलवे के चीफ कमिश्नर के स्पेशल सैलून में सेंध लगाने वाले ढोलबाज एक्सप्रेस गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लोनी निवासी औसाफ अली (44) इमरान (19) आरिफ (21) और तनवीर (20) के रूप में हुई है। औसाफ गिरोह का सरगना है। पुलिस ने चुराई गई एलईडी टीवी, होम थियेटर और स्पिकर व अन्य सामान बरामद किया है। गैंग के बदमाश दिल्ली-एनसीआर में रेलवे स्टेशन से बैग व रेलवे का सामान चोरी करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि 30 सितंबर को चोरों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़े चीफ कमिश्नर रेलवे, सिक्योरिटी के सैलून कोच से काफी सामान चोरी कर लिया था। सामान के साथ कुछ महत्वपूर्ण डाटा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
अपराध शाखा को जांच में पता चला कि वारदात को ढोलबाज गैंग ने अंजाम दिया है। इस बीच मंगलवार को पता चला कि गैंग के सदस्य खजूरी रोड पर चोरी किया गया सामान बेचने आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने सभापुर इलाके से चारों आरोपी औसाफ, इमरान, आरिफ और तनवीर को गिरफ्तार कर लिया। चारों नशे के आदी हैं। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए गैंग रेलवे का सामान चोरी करने के अलावा सवारियों के बैग भी चोरी करता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।