फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Devotees will have to visit empty-hand in Godess Durga temple

श्रद्धालुओं को खाली हाथ मिलेंगे मां के दर्शन

Thu, 08 Apr 2021 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees will have to visit empty-hand in Godess Durga temple
नई दिल्ली। 13 से 21 अप्रैैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र में इस बार कोरोना के कारण श्रद्धालुओं को देवी मंदिरों में दर्शन के लिए खाली हाथ जाना होगा। प्रसाद, फूल और धूप-दीप, चुनरी आदि पूजन सामग्री मंदिर परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिरों में कोई भी विशेष आयोजन नहीं होगा। नाइट कर्फ्यू के कारण मंदिर केवल दिन में खुलेंगे। मंदिर परिसर में किसी भी व्यक्ति को कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

झंडेवालान मंदिर के प्रभारी नंदकिशोर सेठी ने बताया कि सरकार ने रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। इसलिए तय किया गया है कि सुबह 4 के बजाय मंदिर सुबह 6 बजे खुलेगा और रात को 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। पहले सुबह 4 और शाम को 7 बजे आरती होती थी। अब सुबह 6 और शाम को 7 बजे मुख्य भवन में आरती होगी। इसका ऑनलाइन प्रसारण यू-ट्यूब और फेसबुक पर होगा।
विज्ञापन

दर्शन के लिए महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए तीन अलग लाइनें होंगी। मास्क सबको अनिवार्य रूप से लगाना होगा। मंदिर में 65 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर के प्रवेश द्वार और गर्भगृह के समीप दो जगह थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन होगा। मंदिर परिसर में संतोषी दरबार और मुख्य भवन के अलावा बाकी क्षेत्र बंद रहेगा। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में रुकने की अनुमति किसी को नहीं होगी। मुख्य भवन के सामने बस 4 लोगों की मंडली दूर-दूर बैठकर कीर्तन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छतरपुर स्थित श्री आद्य कत्यायनी शक्तिपीठ मंदिर सुबह 5 से रात 10 बजे के बीच खुलेगा। इस बार मंदिर परिसर में अलग से माता की चौकी स्थापित नहीं होगी। श्रद्धालुओं को यहां बस खाली हाथ दर्शन करने की अनुमति होगा। मंदिर प्रभारी एमके सेठी ने बताया कि सामाजिक दूरी के साथ दर्शन कराए जाएंगे। श्रीशक्ति मंदिर के संरक्षक संतोष पाठक ने बताया कि नवरात्र में मंदिर के अंदर केवल अखंड ज्योति जलती रहेगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपने घर के अंदर ही दुर्गापूजा का आयोजन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed