फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   deputy cm distributed grant to laboures registered under worker board

उपमुख्यमंत्री ने पंजीकृत श्रमिकों को दी सहायता राशि

Thu, 18 Feb 2021 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
deputy cm distributed grant to laboures registered under worker board
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत 488 निर्माण श्रमिकों को 3.18 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को श्रमिकों को मातृत्व लाभ के 181 क्लेम, शिक्षा लाभ के 131 क्लेम, दुघर्टना, प्राकृतिक मृत्यु के 53 क्लेम और पेंशन संबंधित 51 क्लेम के दावेदारों में सहायता राशि का वितरण किया गया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के मन में यह आत्मविश्वास होना चाहिए कि सरकार मदद के लिए हमेशा तैयार है। जिन्हें कुदरत ने ज्यादा नहीं दिया, उनके सपने पूरे करने के लिए दिल्ली सरकार हमेशा तत्पर है। श्रमिकों को अपना हक पाने के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, उनके क्लेम का निपटारा 20 दिनों के अंदर हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजदूरों को पंजीकरण करवाने के लिए दफ्तरों के सामने लंबी कतारों में लगने की जरूरत भी नहीं होगी। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए डोर स्टेप सर्विस के तहत 1076 पर कॉल कर घर बैठे ही श्रमिक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को दिल्ली सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता प्रदान करती है। जिसके तहत श्रमिकों को स्वयं और पुत्र/पुत्री के विवाह के लिए 35 हजार से 51 हजार रुपये तक की सहायता राशि, अपंग होने पर 1 लाख की सहायता राशि, बच्चों की शिक्षा के लिए 500 से 10,000 रुपये प्रतिमाह, 3000 रुपये प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन, दुर्घटना मृत्यु पर 2 लाख की सहायता राशि, प्राकृतिक मृत्यु पर 1 लाख की सहायता राशि, प्रसूति लाभ के तहत 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed