फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dengue in Delhi: After three years, 15 dengue cases were found again in January

दिल्ली में डेंगू का डंक: तीन साल बाद फिर जनवरी में डेंगू के 15 मामले मिले, इस माह में नहीं होता था मच्छरों का प्रकोप, लेकिन...

Mon, 17 Jan 2022 11:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Jan 2022 11:26 PM IST
सार

दक्षिण दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच दिल्ली में कुल 15 लोग डेंगू की चपेट में आए। जबकि बीते तीन वर्षों में जनवरी महीने में डेंगू के एक भी मामले नहीं दर्ज किए गए थे, जबकि 2017 में एक और 2018 में तीन मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन
Dengue in Delhi: After three years, 15 dengue cases were found again in January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल सर्दियों में भी राजधानी दिल्ली के अंदर मच्छरों का प्रकोप जारी रहा। बीते साल दिल्ली में डेंगू ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस साल जनवरी के पहले दो हफ्तों में ही डेंगू के 15 ने मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जारी दक्षिण दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच दिल्ली में कुल 15 लोग डेंगू की चपेट में आए। जबकि बीते तीन वर्षों में जनवरी महीने में डेंगू के एक भी मामले नहीं दर्ज किए गए थे, जबकि 2017 में एक और 2018 में तीन मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच मच्छर जनित बीमारियों के मामले अधिक दर्ज किए जाते हैं, लेकिन दिल्ली में अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी में भी मच्छरों का प्रकोप जारी है। पिछले साल दिल्ली में डेंगू के कुल 9,613 मामले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में 2015 के बाद से एक साल में वेक्टर जनित बीमारी के यह सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए और इस बीच 23 मौतें भी दर्ज की गईं। रिपोर्ट के अनुसार 2021 से पहले के वर्षों में डेंगू के कुल मामले 4431 (2016), 4726 (2017), 2798 (2018), 2036 (2019) और 1072 (2020) दर्ज किए गए थे।

साल 2015 में शहर में डेंगू का व्यापक प्रकोप देखा गया था, जब अक्तूबर में ही डेंगू के मामलों की संख्या 10,600 के पार जा पहुंची थी। यह 1996 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारी का सबसे बड़ा प्रकोप था।

राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में डेंगू से मरने वालों की संख्या 2016 के बाद सबसे अधिक रही, 2016 में आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 10 थी। दिल्ली में 2019 में डेंगू से दो, 2018 में चार और 2017 और 2016 में 10-10 मौतें दर्ज की गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक मलेरिया और चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed