दिल्ली में डेंगू: छह और मरीजों ने गंवाई जान, अब तक 15 की मौत, टूटा छह साल का रिकॉर्ड
2016 में दस लोगों की मौत हुई थी। राजधानी में 2021 में डेंगू के कुल 8975 मामले दर्ज किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीनों नगर निगमों और दिल्ली सरकार द्वारा मच्छरजनित बीमारियों के खिलाफ बरते गए सुरक्षा उपायों का असर अब दिख रहा है। कॉलोनियों में बढ़ाई गई फॉगिंग और जन जागरूकता अभियानों का ये असर हुआ कि सर्दियां बढ़ने के साथ ही इस हफ्ते डेंगू के मामले करीब आधे घट गए, जबकि इस हफ्ते डेंगू से छह और लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस साल अभी तक कुल 15 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।
नोडल एजेंसी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में डेंगू के कुल मामले 8975 पहुंच गए। राहत की बात ये है कि इस हफ्ते 699 नए मामले ही बढ़े, जबकि इसके पहले के हफ्ते में 1148 नए मामले बढ़े थे। इससे पहले हफ्ते में 1851 नए मामले बढ़े थे।
दिल्ली में डेंगू से मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि
निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते छह और लोगों की डेंगू से मौत जरूर हुई, लेकिन निगम के अधिकारियों की मानें तो ये मौतें पिछले सात दिनों की नहीं बल्कि अक्तूबर और नवंबर की हैं, जिनकी अब जाकर डेंगू से मौत की पुष्टि हो पाई है। लेकिन इस हफ्ते आए इन आंकड़ों ने दिल्ली में डेंगू से मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
मौत के आंकड़े पांच साल बाद सबसे अधिक
इस साल डेंगू से मौत के आंकड़े ने पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2016 और 17 में 10 लोगों की डेंगू से मौत हुई थी, इसके बाद अबतक किसी साल इतनी अधिक मौतें नहीं हुईं।
2016 से मौजूदा समय तक डेंगू का प्रभाव
- साल मामले(मौजूदा तिथि) कुल मामले मौतें
- 2016 4305 4431 10
- 2017 4681 4726 10
- 2018 2732 2798 4
- 2019 1884 2036 2
- 2020 992 1072 1
- 2021 8975 8975 15