फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dengue and malaria patients are continuously increasing and hiding dengue report in Delhi

दिल्ली में डेंगू का खतरा!: निगम छिपा रहा रिपोर्ट; बुलेटिन रोकने का भी आरोप; हर दिन बढ़ रहे मरीज

Fri, 08 Sep 2023 05:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 05:50 PM IST
सार

दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। आरोप है कि निगम डेंगू रिपोर्ट छिपा रहा है। पिछले चार सप्ताह से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का साप्ताहिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Dengue and malaria patients are continuously increasing and hiding dengue report in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेंगू और मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन दिल्ली नगर निगम स्थिति को छिपाने में लगा हुआ है। पिछले चार सप्ताह से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का साप्ताहिक बुलेटिन जारी नहीं किया। इससे न तो लोग बीमारी से लड़ने के प्रति जागरूक हो पाएंगे और न ही निगम कर्मचारी मुस्तैदी से काम कर पाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बुलेटिन जारी करने से मना कर दिया गया है।

विज्ञापन

निगम सालभर हर सोमवार को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की स्थिति पर बुलेटिन जारी करता है। इससे लोगों को यह पता चलता है कि दिल्ली में इन बीमारियों की क्या स्थिति है। इसका उद्देश्य केवल सूचना देना भर नहीं होता बल्कि जनता को जागरूक करना भी होता है। जनता को यह आभास होता है कि ये बीमारियां कितनी तेजी से फैल रही हैं। इससे वे इन बीमारियों के प्रति चौकन्ने हो जाते हैं और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए खुद भी प्रयास करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन और अन्य संस्थाएं भी बुलेटिन के प्रकाशित-प्रसारित होने के बाद अपनी मुस्तैदी को बढ़ाते हैं, लेकिन पिछले चार सप्ताह से नगर निगम जानबूझ कर यह बुलेटिन जारी नहीं कर रहा। पू्र्व मेयर सत्या शर्मा ने कहा है कि सत्तापक्ष के इशारे पर डेंगू के साप्ताहिक बुलेटिट पर रोक लगाई गई है।
 
विज्ञापन

इस साल ज्यादा तेजी से डेंगू फैलने का खतरा
निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार बारिश ज्यादा होने के कारण डेंगू खतरनाक तरीके से फैल रहा है। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया, फ्लू और टायफाइड के मरीज भी ज्यादा बढ़ रहे हैं। एक तरफ जनता बीमारियों से परेशान है और दूसरी तरफ उन्हें राहत देने की बजाय निगम इस स्थिति पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

पूर्व मेयर ने एलजी से की हस्तक्षेप करने का अपील
पूर्व महापौर और विपक्षी दल की पार्षद सत्या शर्मा ने इस संबंध में एलजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह दिल्ली के प्रशासक होने के नाते स्थिति में हस्तक्षेप करें। ऐसे समय जब दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है, इसमें भाग लेने आए किसी मेहमान को इनमें से किसी बीमारी ने घेर लिया तो यह दिल्ली के लिए बदनामी और शर्म की बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed