फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delivery of 527 infected women in Loknayak Hospital

लोकनायक अस्पताल में 527 संक्रमित महिलाओं का प्रसव

Mon, 18 Jan 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Delivery of 527 infected women in Loknayak Hospital
लोकनायक अस्पताल में 527
विज्ञापन

संक्रमित महिलाओं का प्रसव
- संतान के जन्म के लिए 224 का करना पड़ा ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मार्च में कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल (एलएनजेपी) में 527 महिलाओं का प्रसव हुआ है। ये सभी महिलाएं संक्रमित होने के बाद यहां भर्ती हुई थीं।
अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में संक्रमण की शुरुआत के बाद ही अस्पताल को कोविड विशेष घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से इस माह तक करीब 11 हजार मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इनमें 527 गर्भवती महिलाएं थीं, जिनकी अस्पताल में ही डिलीवरी हुई। इनमें से 224 प्रसव सिजेरियन हुए। इसके अलावा, 1986 कोविड मरीजों का डायलिसिस किया गया।
विज्ञापन

टीका लगवाने वाले कर्मियों
से लिया जा रहा फीडबैक
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, यहां पहले दिन 32 कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। वैक्सीन देने के आधे घंटे तक इन सभी की निगरानी की गई। साथ ही, कर्मचारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है कि टीका लगने के बाद वे कैसा महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों से कहा गया कि टीके के स्थान पर दर्द, एलर्जी और बुखार की समस्या है तो तुरंत अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क करना है। इसके अलावा, हर समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी जरूरी है। अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक, सोमवार को होने वाले टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। कर्मचारियों को सुबह निर्धारित स्थान पर पहुंचने की सूचना दे दी गई है। वैक्सीनेशन सेंटर पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है। सीसीटीवी से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उम्मीद है कि दूसरे दिन अधिक संख्या में कर्मचारी टीकाकरण में भाग लेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed