फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Zoo closed since one year to may get open in April with increased ticket rate

दिल्ली चिड़ियाघर: अगले महीने से खुल सकता है जू, महंगी हो जाएंगी टिकटों की कीमत

Sat, 27 Mar 2021 12:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Mar 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi Zoo closed since one year to may get open in April with increased ticket rate
दिल्ली चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला

करीब एक साल से बंद दिल्ली चिड़ियाघर के खुलने को लेकर लोग उत्साहित हैं। अब तक तो उम्मीद जताई जा रही है कि चिड़ियाघर अप्रैल के पहले सप्ताह में खुल सकता है, लेकिन एक बार फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण इसपर संशय बरकरार है।

विज्ञापन


इस संबंध में पिछले सप्ताह चिड़ियाघर के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक भी हुई थी। इसमें चिड़ियाघर को नए रूप व नियमों के मुताबिक खोले जाने पर चर्चा की गई थी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो संभव है की वन्यजीव प्रेमी एक बार फिर यहां सैर कर सकेंगे। हालांकि, अब पहले के मुकाबले टिकट थोड़ा महंगा हो सकता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों बर्ड फ्लू के कारण चिड़ियाघर से नमूने लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि, इससे पहले रिपोर्ट पॉजिटिव थी। चिड़ियाघर के एक अधिकारी के मुताबिक, पहले इसे कोरोना की वजह से बंद कर दिया गया था। बाद में बर्ड फ्लू के मामलों की वजह से इसे खोलने का विचार ठंडे बस्ते में चला गया। यदि अगले माह तक कोरोना के मामलों में अधिक इजाफा नहीं होता है तो इसके खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियमों के साथ होगा प्रवेश
अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर खुलने पर कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके तहत परिसर के अंदर व बाहर सफेद गोले बनाए जाएंगे। परिसर में केवल सीमित संख्या में ही पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति होगी। इसके लिए भी उन्हें ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी। टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर जारी नंबर से पर्यटकों को प्रवेश मिल सकेगा। इसका उद्देश्य कोरोना महामारी के बीच कैशलेस व कॉन्टैक्टलेस टिकट को बढ़ावा देना है।

चिड़ियाघर खुलने से पहले ही इसकी टिकट भी महंगी कर दी गई है। अब भारतीय वयस्कों के लिए इसके दाम 80 रुपये कर दिए गए हैं। वरिष्ठ नागरिकों व पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह 40 रुपये है। पांच वर्ष से कम बच्चों के लिए यह निशुल्क है। 


पहले व्यस्कों के लिए टिकट की कीमत 40 रुपये थी। विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट की कीमत 400 रुपये कर दी गई है। वहीं, विदेशी पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह 200 रुपये है। सार्क देशों के व्यस्कों के लिए यह 200 रुपये व बच्चों के लिए 100 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed