फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Youth stabbed to death in Seelampur

Crime in Delhi : सीलमपुर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, रणहौला में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी

Thu, 20 Oct 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 05:59 AM IST
विज्ञापन
Delhi : Youth stabbed to death in Seelampur
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त समीर खान (19) के रूप में हुई है। वारदात को देर रात आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समीर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का मामला दर्जकर पुलिस ने करीब आधा दर्जन लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि समीर के छोटे भाई शोएब से कुछ लड़कों का झगड़ा हुआ था। उस मामले छोटा भाई जेल में बंद है। माना जा रहा है कि उसी झगड़े का बदला लेने के लिए समीर की हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि हमले के समय आरोपियों के साथ एक लड़की भी शामिल थी। हमलावरों में ज्यादातर लड़के नाबालिग थे।
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, समीर अपने परिवार के साथ सी-1/48 न्यू सीलमपुर, इमामबाड़ा के पास रहता था। इसके परिवार में पिता यासीन खान, मां फरीदा, दो बहनें व चार भाई हैं। समीर के ताऊ कय्यूम ने बताया कि परिवार घर के पास ही चौक पर एक चाय का ढाबा चलाता है। ढाबा 24 घंटे खुला रहता है। परिवार के सदस्य बारी-बारी से ढाबे पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर करीब 1.45 बजे समीर अपने दादा मंसूर अहमद के साथ ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान करीब सात-आठ लड़के वहां पहुंचे। इनके साथ एक लड़की भी मौजूद थी। लड़कों ने बातचीत करने के बहाने समीर को बुलाया और उसे कुछ दूर ले गए। इस बीच एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर उसके सीने में घोंप दिया और फरार हो गए। शोर-शराबा होने पर परिजन फौरन समीर को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पार्किंग विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, हालत नाजुक
उधर, बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में गली में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने पड़ोसी को गोली मार दी। गर्दन के पास गोली लगने के बाद पीड़ित शेर सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। गोली चलाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित शेर सिंह परिवार के साथ रणहौला के विकास नगर में रहते हैं। इनका प्रॉपर्टी का कारोबार है। घर के पास ही उन्होंने दफ्तर बनाया हुआ है। वह घर के पास गली में अपनी कार पार्क करते हैं। उनका पड़ोसी आशीष भी अपनी कार को गली में पार्क करते हैं। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच नोंकझोंक होती रहती है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। बात बढ़ी तो आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। 


आरोप है कि शाम के समय शेर सिंह अपने दफ्तर में बैठे हुए थे। इस बीच आशीष वहां पहुंचा। आते ही उसने शेर सिंह पर गोली चला दी। गोली उनको नहीं लगी। शेर सिंह ने अपना बचाव करने के लिए कुर्सी उठाकर आशीष की ओर उछाल दी। इस बीच शेर सिंह गिर गए। आरोप है कि इस बीच आशीष ने दूसरी गोली चलाई जो शेर सिंह की गर्दन के पास लगी और वह फरार हो गया। परिजनों ने शेर सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed