फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Youth fired in family dispute three killed including two years wife injured accused arrested

दिल्ली: पारिवारिक विवाद में युवक ने की गोलीबारी, पत्नी, दो सालों की मौत, साले की पत्नी घायल, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 09:56 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 07 Mar 2022 09:56 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि नेताजी सुभाष पैलेस के शकूरपुर स्थित यादव मार्केट में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद गोली मारकर पत्नी और दो सालों की हत्या कर दी जबकि एक साले की पत्नी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Delhi: Youth fired in family dispute three killed including two years wife injured accused arrested
हत्यारोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में रविवार को पारिवारिक कलह के बाद एक युवक ने गोलीबारी कर पत्नी और दो सालों की हत्या कर दी, जबकि एक साले की पत्नी गोली लगने से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नेताजी सुभाष पैलेस के शकूरपुर स्थित यादव मार्केट में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद गोली मारकर पत्नी और दो सालों की पत्नी की हत्या कर दी जबकि एक साले की पत्नी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आरोपी शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता है। पत्नी ने अपने भाइयों से इस संबंध में बताया होगा, जिसके बाद वे लोग आरोपी को समझाने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मौके से गिरफ्तार, हो रही पूछताछ

पुलिस ने बताया कि आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सुभाष प्लेस पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed