फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Youth commits suicide in police booth in Sarita Vihar, police investigation

दिल्ली: सरिता विहार में युवक ने पुलिस बूथ में की आत्महत्या, शिनाख्त नहीं हुई

Wed, 17 Nov 2021 07:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 17 Nov 2021 07:01 PM IST
सार

मदनपुर खादर गांव में पुलिस का बूथ है। रात में पुलिसकर्मी घर जाते हैं तो बूथ का ताला लगाकर जाते हैं। चाबी को आसपास ही रख देते है। सरिता विहार थाने में तैनात सिपाही भरत बुधवार सुबह 8.45 बजे जब बूथ पर पहुंचा तो बूथ की कुंडी अंदर से बंद थी। गेट को तोड़ा गया तो बूथ में पंखे से चादर के जरिए युवक पंखे से लटका हुआ हुआ था।

विज्ञापन
Delhi: Youth commits suicide in police booth in Sarita Vihar, police investigation
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरिता विहार इलाके में पुलिस बूथ में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका मिला है। युवक पुलिस बूथ में पलंग पर बिछी चादर से पंखे से लटका हुआ था। बूथ की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। ऐसे में शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी माना जा रहा है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइट नोट जैसा कुछ नहीं मिला है। बुधवार देर रात तक युवक की पहचान नहीं हुई थी। सरिता पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आस-पास की थाना पुलिस को सूचना दे दी है। सरिता विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि मदनपुर खादर गांव में पुलिस का बूथ है। रात में पुलिसकर्मी घर जाते हैं तो बूथ का ताला लगाकर जाते हैं। चाबी को आसपास ही रख देते है। सरिता विहार थाने में तैनात सिपाही भरत बुधवार सुबह 8.45 बजे जब बूथ पर पहुंचा तो बूथ की कुंडी अंदर से बंद थी। गेट को तोड़ा गया तो बूथ में पंखे से चादर के जरिए युवक पंखे से लटका हुआ हुआ था। युवक को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। युवक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष बताई जा रही है। उसने जींस व टीशर्ट पहनी हुई है। युवक ने बूथ का ताला चाबी से खोला था। ताला व चाबी बूथ के अंदर फर्श पर पड़े हुए थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि युवक बूथ में खुदकुशी करने क्यों आया और उसे कैसे पता कि बूथ में लगे ताले की चाबी कहां रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed