फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Young man angry with marriage killed friend and wife

Delhi : शादी से नाराज युवक ने की दोस्त और पत्नी की हत्या, परिचित ने गला घोंटकर ली महिला की जान

Sun, 01 Jan 2023 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 06:11 AM IST
सार

इससे नाराज महिला के पति ने दोस्त और पत्नी रह चुकी महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उन्हें सफदरजंग अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Delhi : Young man angry with marriage killed friend and wife
demo pic

विस्तार

कहते हैं इश्क और जंग में सब जायज है। ऐसा ही कुछ दक्षिण पश्चिम जिला के सफदरजंग एंक्लेव थाना इलाके में हुआ जहां बचपन के दोस्त की पत्नी से युवक को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। इससे नाराज महिला के पति ने दोस्त और पत्नी रह चुकी महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उन्हें सफदरजंग अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तकनीकी जांच कर घटना के छह घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोकलपुरी निवासी गंधर्व उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल चौकी पुलिस को सफदरजंग अस्पताल के गेट नंबर-2 के फुटपाथ पर एक युवती और एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली। दोनों पर चाकू से हमले किए गए थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान गोकुलपुरी निवासी सागर के रूप में हुई। जांच के दौरान सागर के परिवार वालों ने बताया कि युवती ने करीब डेढ़ साल पहले नई दिल्ली के एक मंदिर में सन्नी से शादी की थी। इसके बाद वह नोएडा में रह कर एक अस्पताल में काम करने लगे। इसी बीच सन्नी की पत्नी उसके बचपन के दोस्त सागर के संपर्क में आई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर के माता-पिता ने बताया कि सन्नी पिछले एक सप्ताह से सागर को युवती से दूर होने के लिए कह रहा था। पुलिस की टीम ने नोएडा, गोकुलपुरी, कुसुमपुर पहाड़ी, कड़कड़डूमा और अन्य आसपास के इलाकों में छापेमारी कर आरोपी गंधर्व उर्फ सन्नी को सफदरजंग एंक्लेव से गिरफ्तार कर लिया।

परिचित ने की महिला की गला घोंटकर हत्या
रोहिणी साउथ इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या उसके एक परिचित ने की है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद महिला के पति को फोन कर हत्या करने की बात बताई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मंगोलपुर कलां गांव के एक घर से महिला का शव बरामद कर लिया है। महिला के पति के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

मृतक महिला की शिनाख्त पूनम देवी के रूप में हुई है। महिला के पति प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सुभाष पार्क, शाहदरा में रहता है। वह मूलरूप से बामरौली, आगरा का रहने वाला है। वह जीरकपुर, पंजाब में नामी मिठाई बनाने वाली कंपनी में रसोइया है। वह वहीं पर रहता है। उसकी शादी साल 2011 में आगरा की रहने वाली पूनम से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। उसने बताया कि उसकी पत्नी अपने गांव के पास रहने वाले संजय नाम के एक युवक से लगातार बातचीत करती थी। 


24 नवंबर को पूनम तीनों बच्चों को लेकर जीरकपुर आ गई। उसने तीनों बच्चों को वहीं छोड़ दिया और अपना इलाज करवाने की बात कहकर 26 नवंबर को दिल्ली आ गई। प्रदीप ने 27 नवंबर को शाहदरा में रहने वाले अपने सालों को फोन किया तो पता चला कि पूनम यहां नहीं पहुंची है। उसके बाद प्रदीप ने शाहदरा थाने में पत्र लिखकर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की। 29 दिसंबर की रात एक अंजान नंबर से प्रदीप के मोबाइल पर फोन आया। फोन संजय ने किया था। उसने बताया कि उसने पूनम की हत्या कर दी है और उसका शव मंगोलपुर कलां के एक मकान में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed