{"_id":"63c479d7d008cf540a4782fc","slug":"delhi-worms-found-in-ahilya-bai-college-s-mess-food-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अहिल्या बाई कॉलेज की मेस के खाने में मिले कीड़े, नर्सिंग छात्रों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अहिल्या बाई कॉलेज की मेस के खाने में मिले कीड़े, नर्सिंग छात्रों का आरोप
Mon, 16 Jan 2023 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 03:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : AmarUjala
लोक नायक अस्पताल के अहिल्या बाई कॉलेज की मेस में नर्सिंग छात्रों को कीड़े वाला खाना देने का मामला सामने आया है। कॉलेज में पढ़ रही नर्सिंग छात्रों ने आरोप लगाया जा रहा है कि उन्हें परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। खाने में कीड़े निकल रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है। वहीं इस मामले में लोक नायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य से बात कर मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि शनिवार और रविवार को खराब खाना दिया गया। खाने के लिए दी गई सोयाबीन की सब्जी में से छात्रों ने जब सोयाबीन को निकालकर हाथ से तोड़ा तो उसमें कीड़े दिखाई दे रहे थे। छात्रों ने इसकी वीडियो भी बनाई है। उन्होंने कहा कि कीड़े देखकर उन्होंने खाना ही छोड़ दिया। छात्रों ने बताया कि खाने के लिए दी गई दाल की गुणवत्ता काफी खराब थी। खाने को लेकर पहले भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र दूसरों को स्वस्थ रहने की जानकारी देते हैं, लेकिन नर्सिंग कॉलेज की मेस में उनके स्वास्थ्य से ही खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले भी मिले हैं कीड़े
छात्रों ने बताया कि पहले भी खाने में कीड़े मिले थे। इसे देखकर उनका गुस्सा भड़का था। छात्रों ने अन्य छात्रों को भी मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रशासन डाइट का पैसा लेता है। मगर खाने की गुणवत्ता पर हर बार सवाल उठता है। बता दें कि इससे पहले एम्स में डॉक्टरों की मेस में और उसके बाद मरीज को कीड़े वाला खाना परोसा जा चुका है।
विज्ञापन