फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Woman dies due to jam near RML Gate

Delhi : आरएमएल अस्पताल के गेट पर जाम होने के कारण गई महिला की जान, ई-रिक्शा वालों का रहता है जमावड़ा

Mon, 07 Aug 2023 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 04:22 AM IST
सार

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार में एक बुजुर्ग महिला को लिए परिवार गोल मार्केट की तरफ से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट नंबर छह की तरफ आया। महिला की हालत काफी खराब थी, उसे इमरजेंसी में ले जाना था, लेकिन गेट के बाहर ही ई-रिक्शा वालों ने जाम लगा रखा था।

विज्ञापन
Delhi : Woman dies due to jam near RML Gate
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएमएल अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा वालों की जाम की वजह से एक बुजुर्ग महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार में एक बुजुर्ग महिला को लिए परिवार गोल मार्केट की तरफ से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट नंबर छह की तरफ आया। महिला की हालत काफी खराब थी, उसे इमरजेंसी में ले जाना था, लेकिन गेट के बाहर ही ई-रिक्शा वालों ने जाम लगा रखा था। काफी देर तक कार चालक अस्पताल के अंदर जाने की कोशिश करता रहा, इस बीच बुजुर्ग महिला की हालत काफी गंभीर हो गई और कुछ समय बाद मौत हो गई। परिजन डॉक्टरों के दिखाए बिना घर लौट गए।

विज्ञापन


गेट पर अतिक्रमण से गंभीर मरीजों को होती है परेशानी
यह अकेली घटना नहीं हैं। अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा, रेहड़ी, पटरी व अन्य लोगों के अतिक्रमण के कारण मरीजों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाने में देरी होती है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को नई दिल्ली के प्रमुख अस्पताल के प्रवेश द्वार की पड़ताल की और पाया कि छुट्टी का दिन होने के बाद भी अस्पतालों के गेट पर ई-रिक्शा, ऑटो व रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा है। वहीं इन अस्पतालों में आने मरीजों ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक ओपीडी भी चलती हैं, इन दिनों स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन


अस्पताल 1
दोपहर 12:30 बजे : लोकनायक का स्त्री एवं प्रसूति विभाग
अस्पताल के बाहर ऑटो वालों का कब्जा था। मुख्य गेट भीड़ के कारण एंबुलेंस को भी अंदर जाने में परेशानी हुई। वहीं विभाग में जाने वाली गर्भवती महिला, उनके साथ आने वालों को भी दिक्कत होती है, जबकि जाम के कारण दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को भी आधे सड़क पर चलने की जगह मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल - 2
दोपहर 12.40 बजे : जीबी पंत अस्पताल
मुख्य सड़क से अस्पताल की गेट तक आने वाली रोड पर ही ऑटो, रेहड़ी-पटरी वाले व अन्य ने कब्जा कर रखा था। इस दौरान दो एंबुलेंस भी मौके से गुजरी, लेकिन ई-रिक्शा व ऑटो के कारण कुछ देर रुकना पड़ा।

अस्पताल-3
शाम 6 बजे : आरएमएल अस्पताल का गेट नंबर छह

गेट पर ई-रिक्शा वालों का जाम था। जाम के कारण गेट से डॉक्टर, मरीज, तीमारदारों को अंदर-बाहर आने जाने में परेशानी हो रही थी। गेट के साथ ही डॉक्टरों का हॉस्टल है। वहीं वार्ड में भर्ती मरीज भी दवा या अन्य सामान लेने के लिए इसी गेट का इस्तेमाल करते हैं। जाम के कारण अस्पताल में आने वाली गाड़ियाें को इंतजार करना पड़ा।


हटने के लिए बोलने पर करते हैं झगड़ा
ऑल इंडिया हेल्थ इंप्लायज एंड वर्किंग कंफेडेरशन के महासचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि अस्पताल की गेट पर ही ई-रिक्शा वाले जाम लगाकर रखते हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे गेट नंबर छह से अपने घर की तरफ लौट रहा था, उसी दौरान ई-रिक्शा वालों ने जाम लगाकर रास्ता बंद कर रखा था। जब रास्ता देने के लिए कहा तो झगड़ने लगे। उन्होंने कहा कि इनके कारण बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं रहता। जबकि डॉक्टर इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed