{"_id":"651f56878881f62fc20a5c15","slug":"delhi-woman-accuses-gurudwara-head-of-misdeed-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : महिला ने गुरुद्वारे के प्रधान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : महिला ने गुरुद्वारे के प्रधान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
Fri, 06 Oct 2023 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:06 AM IST
सार
पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी प्रेम सिंह से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद पर्वत में एक महिला ने गुरुद्वारे के प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी प्रेम सिंह से पूछताछ कर रही है। महिला ने आरोप लगाया कि 17 सितंबर को वह आरोपी के घर पहुंची और वारदात का विरोध जताया तो आरोपी व उसके बेटे हरजस सिंह ने मिलकर न सिर्फ पिटाई की, बल्कि अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला आनंद पर्वत में रहती है। परिवार में पति के अलावा दो बेटियां हैं। पति को शराब पीने की आदत है। पांच साल पहले काम के सिलसिले में उसकी मुलाकात बलजीत नगर निवासी व वहां के गुरुद्वारे के प्रधान प्रेम सिंह से हुई थी। आरोपी ने काम दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन