फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: With changing weather dengue stings spread viral fever and vomiting diarrhea patients are reaching the

Delhi: बदलते मौसम के साथ डेंगू के डंक ने पसारे पैर, वायरल फीवर और उलटी,दस्त के मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Sun, 09 Oct 2022 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Oct 2022 07:34 PM IST
सार

अस्पतालों में डेंगू, वायरल फीवर, शरीर में दर्द, तेज बुखार सहित अन्य शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से काफी मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है, जबकि कई मरीज दवा से ही ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi: With changing weather dengue stings spread viral fever and vomiting diarrhea patients are reaching the
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में आए बदलाव के साथ अस्पतालों में डेंगू, वायरल फीवर, शरीर में दर्द, तेज बुखार सहित अन्य शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से काफी मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है, जबकि कई मरीज दवा से ही ठीक हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली में हुई बारिश के बाद डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा मौसमी बीमारियां भी मरीजों को परेशान कर रही है।

विज्ञापन

ऐसे में यदि किसी को 2-3 दिन से अधिक समय तक बुखार रहता है तो उन्हें पहले जांच करवानी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए। इस समय मौसमी बीमारी के साथ डेंगू भी मरीजों को परेशान कर रहा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉ. पुलिन गुप्ता ने कहा कि मौसम में आए बदलाव के बाद मामले कुछ बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में मच्छरों से खास तौर पर बचना चाहिए। इसके अलावा यदि दो दिन से अधिक बुखार रहे तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

विज्ञापन

समस्या बढ़ने पर करवाएं जांच
वायरल इन्फेक्शन होते ही कमजोरी और हल्का बुखार होने लगता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और समय पर इलाज करवाएं। तीन दिन में आराम नहीं हुआ तो खून, बलगम और पेशाब की जांच करवाएं। डॉक्टर की सलाह पर दवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed