{"_id":"61bfc92bf5cd4d0edd0094b6","slug":"delhi-wins-three-titles-in-vande-bharatam-dance-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारतम नृत्य उत्सव : दिल्ली को तीन खिताब, ग्रैंड फिनाले में 73 टीमों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारतम नृत्य उत्सव : दिल्ली को तीन खिताब, ग्रैंड फिनाले में 73 टीमों ने दिखाया दम
Mon, 20 Dec 2021 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 05:37 AM IST
सार
चंडीगढ़ और यूपी को दो-दो खिताब, उत्तराखंड की एक टीम विजेता।
विज्ञापन
वंदे भारतम-नृत्य उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी का अमृत महोत्सव में आयोजित वंदे भारतम-नृत्य उत्सव का ग्रैंड फिनाले रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें दिल्ली की इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोहिनी अट्टम , जय घोष डांस ग्रुप,रेखा डांस ग्रुप ने विजेता का खिताब हासिल किया। इसके अलावा पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गर्ल्स व भागड़ा टीम ,उत्तर प्रदेश की सुप्रिया डांस ग्रुप व ओम श्री विनायक ग्रुप और उत्तराखंड की संस्कार पर्यावरण संरक्षण समिति ने ग्रैंड फिनाले में विजेता का खिताब हासिल किया है।
विज्ञापन
विजेता टीमें अब गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। फिनाले में देश भर से चयनित 73 टीमों के 949 कलाकारों ने नृत्य की चार श्रेणियों शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और फ्यूजन /कंटेम्पररी में प्रस्तुति दी। ग्रैंड फिनाले में संस्कृति व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रसिद्ध अभिनेत्री-गायिका-नृत्यांगना इला अरुण के साथ-साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र की कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। रानी खानम और उनकी टीम वंदे भारतम् नामक विशेष रूप से कोरियोग्राफ की प्रस्तुति दी। जबकि दिग्गज नृत्यांगना तनुश्री शंकर स्टार परफॉर्मर थी।
विज्ञापन