{"_id":"68e652ba9b27b0d0f10c8a9e","slug":"delhi-will-zoo-open-soon-after-sample-report-comes-negative-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Zoo News: जल्द खुल सकता है दिल्ली चिड़ियाघर, बर्ड फ्लू का खतरा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Zoo News: जल्द खुल सकता है दिल्ली चिड़ियाघर, बर्ड फ्लू का खतरा टला
Wed, 08 Oct 2025 05:33 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:33 PM IST
सार
दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली चिड़ियाघर जल्द खुल सकता है। अब आगंतुक जल्द ही अपने परिवार के साथ जानवरों से मिलने जा सकेंगे।
विज्ञापन
Delhi Zoo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) जल्द ही खुल सकता है। एक अक्तूबर को भेजे गए अंतिम नमूने की रिपोर्ट मंगलवार को नकारात्मक आई। आखिरी नमूना भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू का खतरा पूरी तरह टल गया है और अब आगंतुक जल्द ही अपने परिवार के साथ जानवरों से मिलने जा सकेंगे। फिलहाल, चिड़ियाघर को खोलने को लेकर अधिकारियों ने प्रस्ताव भेज दिया है। ऐसे में चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि चिड़ियाघर को दोबारा खोलने की अनुमति के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बाद चिड़ियाघर को खोलने की तारीख तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन