फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: When CM Kejriwal announced the opening of schools for destitute children NCPCR president alleged

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने बेसहारा बच्चों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा की तो एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने लगाया आरोप, कहा- झूठ बोल रहे

Sun, 27 Mar 2022 08:24 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 27 Mar 2022 08:24 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट किया था कि ट्रैफिक लाइट पर रहने वाले बच्चों के लिए वे शानदार स्कूल बनवाएंगे। इसके बाद एनसीपीसीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर झूठ बोलने काे आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Delhi: When CM Kejriwal announced the opening of schools for destitute children NCPCR president alleged
एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो - फोटो : ट्विटर/प्रियंक कानूनगो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि ट्रैफिक लाइट पर खड़े बेसहारा बच्चों के लिए वे स्कूल बनाएंगे तो एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सीएम झूठ बोल रहे हैं। इस दिशा में सुप्रीम कोर्ट कई महीनों से दिल्ली सरकार को निर्देश दे रहा है लेकिन सिर्फ 1,800 बच्चों का पुनर्वास हो पाया है।

विज्ञापन


दिल्ली के सीएम ने शनिवार को एक ट्वीट किया, ''ट्रैफिक लाइट पर खड़े बच्चों की तरफ आज तक किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया, वो इसलिए क्योंकि वो 'वोट बैंक' नहीं होते। हम उनका ध्यान रखेंगे। हमारी सरकार उन बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनाएगी। वो वहीं रहेंगे, वहीं पढ़ेंगे। हम उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाएंगे।''

विज्ञापन

इसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पोस्ट किया, ''माननीय सर्वोच्च न्यायालय नवम्बर माह से बार-बार लगातार सड़क पर रह रहे बच्चों को पुनर्वासित करने का निर्देश दे रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार की अकर्मण्यता से केवल 1,800 बच्चों को प्रक्रिया में लाया गया है। दिल्ली की सड़कों पर रह रहे 73,000 बच्चों की जानकारी दिल्ली सरकार को दो साल पहले दी गई थी, जिसमें से एक भी बच्चे को पुनर्वासित नहीं की गया। इसके लिए की गई समीक्षा बैठकों से दिल्ली सरकार गायब रही।''

न्यायालय के निर्देश का नहीं हुआ पालन

उन्होंने आगे कहा, ''न्यायालय के इस सम्बंध में नीति बनाने के निर्देश का आज तक पालन नहीं हुआ। अब जबकि सोमवार को माननीय न्यायालय में इस मामले की सुनवाई है तब अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री की सार्वजनिक स्वीकारोक्ति कि “दिल्ली के बालगृहों में बच्चों का खयाल नहीं रखा जाता एवं वे भागने को मजबूर हो जाते हैं।”को बेहद गम्भीरता से लिया गया है व नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण एवं कार्रवाई का विवरण मांगा जा रहा है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed