फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi weather updates temperature recorded highest 40 degree celcius 

राजधानी का मौसम: गर्म हवा के थपेड़ों से बढ़ी परेशानी, 40 पार पहुंचा पारा, तपी दिल्ली

Tue, 13 Apr 2021 11:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 13 Apr 2021 11:00 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में गर्म हवा के थपेड़ों से बढ़ी लोगों की परेशानी। अगले दो दिनों तक भी राहत की उम्मीद नहीं। पिछले एक दशक में अधिकतम तापमान किया गया दर्ज।

विज्ञापन
Delhi weather updates temperature recorded highest 40 degree celcius 
दिल्ली में गर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में मंगलवार का दिन पिछले एक दशक में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया। तापमान अधिक होने की वजह से दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल रहा। अगले दो दिनों में भी तापमान 40 के पार रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम करवट लेने के साथ हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली में इन दिनों लू नहीं चल रही है, लेकिन स्थिति कमोबेश वैसी ही कही जा सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ोतरी होने या फिर तापमान का 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर लू की घोषणा की जाती है। अभी तापमान में फिलहाल ऐसी स्थित नहीं दर्ज हो रही है। हालांकि, तापमान अधिक होने के कारण गर्म हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


श्रीवास्तव के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा और गर्म हवाएं भी चलती रहेंगी। इसके बाद आगामी 16 अप्रैल को मौसम के करवट लेने की संभावना है और हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी और गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान अधिक होने की वजह से दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा और लोग छांव का सहारा लेते दिखे। सूरज ढलने के बाद भी तपिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 59 फीसदी और न्यूनतम 20 फ़ीसदी दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो अमूमन सभी केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इसमें सबसे अधिक तापमान स्पोर्ट्स कंपलेक्स इलाके का 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मुंगेशपुर में 40.6, जफरपुर में 40.2, गुरुग्राम में 40.4, आया नगर में 40.4 व पालम में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब अधिकतम तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस की छलांग लगाई है। इससे पहले 13 अप्रैल को वर्ष 2017 में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। वहीं, इससे पहले गत होली के अवसर पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। दोपहर में लोगों के पसीने छूट गए थे अब एक बार फिर तापमान चढ़ने के कगार पर है। इससे आने वाले दिनों में मई और जून से पहले ही अधिक गर्मी का एहसास होने लगेगा। 

खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली- एनसीआर की हवा मंगलवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में शामिल केवल गुरुग्राम की हवा औसत श्रेणी में रही। अगले दो दिनों में हवा में सुधार होने की संभावना नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 दर्ज किया गया। एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद की हवा 276 के आंकड़े के साथ सबसे खराब दर्ज की गई। केवल गुरुग्राम की हवा 199 के साथ औषत श्रेणी में दर्ज की गई।  

सफर के मुताबिक, हवा की दिशा दक्षिण- पश्चिम की ओर बनी हुई है। इसके साथ ही हवा में इन दिनों पीएशम10 का स्तर अधिक होने की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम10 का स्तर 238 और पीएम 2.5 का स्तर 87 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed