फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi weather updates hot weather and humidity increases problem as monsoon rain stops

दिल्ली का मौसम: मानसून की बारिश पर लगा ब्रेक, उमस कर रही परेशान

Sat, 28 Aug 2021 10:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Aug 2021 10:01 PM IST
सार

दिल्ली में बादलों की आवाजाही के बाद भी कुछ इलाकों में वर्षा नहीं हुई। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। 30 अगस्त से दो सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 

विज्ञापन
Delhi weather updates hot weather and humidity increases problem as monsoon rain stops
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मानसून की बारिश पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है। उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को बादलों की आवाजाही के बाद भी बादल कुछ ही इलाकों में बरस कर रह गए। अब मौसम विभाग ने 30 अगस्त से दो सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके बाद तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली में 22 अगस्त के बाद से बारिश पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त से दिल्ली में बारिश की उम्मीद जताई थी। शुक्रवार को भी बारिश नहीं हुई लेकिन शनिवार को कुछ ही इलाकों में मामूली बारिश दर्ज की गई। बारिश नहीं होने के कारण उमस भी परेशान कर रही है। शनिवार को दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए। इस कारण से रिज केंद्र पर तेज बारिश 22.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं मयूर विहार केंद्र पर 01.0 मिमी और नजफगढ़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और पूसा में 36.7 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट की संभावना विभाग ने जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। वहीं सोमवार के बाद तापमान 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश का अनुमान। 
अधिकतम तापमान: 35.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 27.0 डिग्री सेलिस्यस
29 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 46 मिनट
30 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 58 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed