{"_id":"611ac7b38ebc3e42d71b0e57","slug":"delhi-weather-update-yellow-rain-alert-for-august-19-21-22-orange-alert-on-august-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: सूरज ने कड़े किए तेवर, गर्मी से छूटे पसीने, 18 अगस्त से राहत मिलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: सूरज ने कड़े किए तेवर, गर्मी से छूटे पसीने, 18 अगस्त से राहत मिलने की संभावना
Tue, 17 Aug 2021 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:46 AM IST
सार
मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 अगस्त 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 19, 21, 22 अगस्त के लिए येलो अलर्ट और 20 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बारिश की बेरूखी के कारण सूरज के कड़े तेवर पसीने छुड़ा रहे हैं। तेज धूप और उमस लोगों को खूब परेशान कर रही है। इस कारण से दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाके में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री को पार कर गया। जबकि दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 19, 21, 22 अगस्त के लिए येलो अलर्ट और 20 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में 8 अगस्त के बाद से बारिश नहीं हुई है। इस कारण से गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। बारिश नहीं होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ में 38.8, पीतमपुरा में 38.7, व लोदी रोड में 38 डिग्री दर्ज हुआ। अमूमन 14 अगस्त से 18 अगस्त के बीच अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहता है।
विज्ञापन
अब विभाग ने संभावना जताई है कि 18 अगस्त से मौसम में बदलाव होगा। 18-19 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 37-38 डिग्री के बीच बना रहेगा। उसके बाद तापमान दो से तीन डिग्री कम हो जाएगा। इस दौरान तापमान 32-35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा।
अधिकतम तापमान: 37.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 27.3 डिग्री सेल्सियस
17 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6:59 मिनट
18 अगस्त को उदय: सुबह 5:52 मिनट