फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi weather update rain possiblity today

Weather Update: दिल्ली में मौसम बना रहेगा सुहावना, आज बारिश होने की संभावना

Tue, 24 Aug 2021 02:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 02:31 AM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो अभी मंगलवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। उसके बाद दो दिन बारिश पर ब्रेक लगेगा। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। उसके बाद 27 व 29 अगस्त को फिर से बारिश का दौर शुरु होगा। इसकेबाद बारिश का दौर थमना शुरू होगा।

विज्ञापन
delhi weather update rain possiblity today
दिल्ली में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में दो दिन हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद उमस काफी परेशान कर रही है। सोमवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने व शुक्रवार व रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में बीते शनिवार से सावन की झड़ी लगी थी जो कि रविवार सुबह तक जारी रही। सोमवार को भी सुबह कुछ इलाकों में बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे तक 1.2 मिमी व शाम 5.30 बजे तक 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस पीतमपुरा केंद्र पर दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो अभी मंगलवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। उसके बाद दो दिन बारिश पर ब्रेक लगेगा। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। उसके बाद 27 व 29 अगस्त को फिर से बारिश का दौर शुरु होगा। इसकेबाद बारिश का दौर थमना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश का अनुमान।
अधिकतम तापमान: 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान:  26.2 डिग्री सेल्सियस
24 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6:51 मिनट
25 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5:56 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed