फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather: Rains will start again from next week

दिल्ली का मौसम : अगले सप्ताह से फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला

Sun, 19 Sep 2021 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 04:46 AM IST
सार

दिल्ली में 21-22 सितंबर को तेज बारिश की संभावना। इसी के साथ अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट। 

विज्ञापन
Delhi Weather: Rains will start again from next week
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मानसून दो दिन का ब्रेक लगने के बाद अगले सप्ताह फिर सक्रिय होगा। इस कारण से 21-22 सितंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम केबदलने से खासकर रात का तापमान गिरेगा, जिससे कि हल्की ठंड का अहसास होगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दो मौसमी चक्रवात की स्थितियां बन रही हैं। इस कारण से पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश की संभावना है। शनिवार को धूप निकली लेकिन गर्मी का अहसास नही हुआ। आसमान में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


सबसे कम अधिकतम व न्यूनतम तापमान रिज केंद्र पर रहा। इस केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मयूर विहार केंद्र पर अधिकतम तापमान 31.5 और जाफरपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम में परिवर्तन होने लगेगा। 22 सितंबर केबाद तापमान में गिरावट होने लगेगी। वहीं 23 व 24 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed