{"_id":"629dd904b1286d28427353a7","slug":"delhi-weather-orange-alert-issued-in-delhi-mercury-will-remain-above-45-for-so-many-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी इतने दिन 45 से ऊपर रहेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी इतने दिन 45 से ऊपर रहेगा पारा
Mon, 06 Jun 2022 04:08 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 06 Jun 2022 04:08 PM IST
सार
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में चार जून से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां लगभग सात जून तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में चार जून से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जेनामणि का कहना है कि इस बीच भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। उन्होंने लोगों से सात जून तक काफी सावधानी बरतकर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन