फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather: Maximum mercury reached 35, wednesday hottest day of the season

दिल्ली का मौसम : अधिकतम पारा पहुंचा 35, रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, हवा भी खराब

Thu, 17 Mar 2022 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 01:47 AM IST
सार

सूरज की अधिक तपिश के बीच दिनभर 25 से लेकर 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
Delhi Weather: Maximum mercury reached 35, wednesday hottest day of the season
दिल्ली में बढ़ रही है गर्मी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरज के तल्ख होते तेवरों के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि अब तक का सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सूरज की अधिक तपिश के बीच दिनभर 25 से लेकर 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा रिकॉर्ड की गई। हवा में नमी का स्तर 32 से लेकर 88 फीसदी तक दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा व आने वाले दिनों में तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सबसे अधिक गर्म इलाका
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स दिल्ली का सबसे अधिक गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में अधिकतम पारा 36.6 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नोएडा में 35.1 व गुरुग्राम में 35 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे सप्ताह साफ रहेगा मौसम, तपिश तेज होगी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा और धूप की तपिश तेज होगी। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, मौसम साफ होने से पारा 34 से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। पूरे सप्ताह हवा की रफ्तार हल्की रहेगी। 

खराब श्रेणी में रही हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सबसे खराब हवा का स्तर 240 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद का रहा। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 218, फरीदाबाद का 170, ग्रेटर नोएडा का 208, गुरुग्राम का 216 व नोएडा का 180 एक्यूआई रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले तीन दिन में हवा की रफ्तार कम होने की वजह से वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी।


हालांकि, पारा बढ़ने से वेंटिलेशन इंडेक्स बढ़ेगा। आगामी 20 मार्च को हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में आंशिक रूप से सुधार की संभावना है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 180 व पीएम 2.5 का स्तर 87 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed